तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. जिसमें 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे. इस चुनाव में चार हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद होगा. राज्य में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख पार्टी DMK और NDA की प्रमुख पार्टी AIDMK आमने-सामने हैं.