साउथ ईस्ट दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में 22 वर्षीय युवती की चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या की गई. आरोपी राहुल पहले मृतका के घर में घरेलू सहायक था, जिसे एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. हत्या से कुछ घंटे पहले आरोपी ने राजस्थान के अलवर में एक अन्य महिला के साथ दुष्कर्म किया था.