बाघ के साथ खुशी-खुशी सेल्फी ले रहा था शख्स, अचानक झपट पड़ा टाइगर, फिर जो हुआ, Video देख कांप जाएगी रूह

यह वीडियो फुकेत के टाइगर किंगडम (Tiger Kingdom) का बताया जा रहा है. जहां एक भारतीय पर्यटक टाइगर के साथ सेल्फी ले रहा था, तभी टइगर ने उस पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाघ के साथ खुशी-खुशी सेल्फी ले रहा था शख्स, अचानक झपट पड़ा टाइगर

Tiger Attacked on Man: इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें आपने देखा होगा कि लोग शेर, बाघ जैसे जंगली जानवरों को अपने घर में पालतू बनाकर रखते हैं. और कई बार यही पालतू शेर और टाइगर अपने मालिक पर ही हमला कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू टाइगर ने एक शख्स पर हमला कर दिया. वायरल हो रहा यह वीडियो फुकेत के टाइगर किंगडम (Tiger Kingdom) का बताया जा रहा है. जहां एक भारतीय पर्यटक टाइगर के साथ सेल्फी ले रहा था, तभी टइगर ने उस पर हमला कर दिया.

घटना का एक वीडियो एक्स यूजर सिद्धार्थ शुक्ला (@sidhshuk) ने कैप्शन के साथ पोस्ट किया: “जाहिर है कि थाईलैंड में एक भारतीय शख्स पर बाघ ने हमला कर दिया. यह उन जगहों में से एक है जहां वे बाघों को पालतू जानवरों की तरह रखते हैं और लोग सेल्फी ले सकते हैं, उन्हें खाना खिला सकते हैं आदि.”

देखें Video:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पार्क में बाघ के साथ चलता हुआ दिखाई देता है और फिर फोटो खिंचवाने के लिए नीचे झुकता है. इस बीच, एक ट्रेनर ने छड़ी का उपयोग करके जानवर को बैठाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह भयानक था क्योंकि बाघ आक्रामक हो गया और आदमी पर झपट पड़ा.

यह वीडियो X पर 36 लाख से ज्यादा बार देखा गया और वायरल हो गया है. कमेंट सेक्शन में शुक्ला ने बताया कि शख्स “मामूली चोटों के साथ” बच गया. इस बीच, कई यूजर्स ने ऐसे वन्यजीव स्थलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल और शामिल जानवरों के कल्याण पर सवाल उठाए. एक यूजर ने कहा, "हमेशा ऐसे स्टंट से बचें. जानवर तो जानवर ही होते हैं. उनके साथ अच्छा और दयालु व्यवहार करें. लेकिन उनसे भी एहसान वापस करने की उम्मीद न करें, क्योंकि वे भी जानवर ही हैं." एक ने कहा, "ऐसे लापरवाह काम जल्दी ही जानलेवा बन सकते हैं, जो एक रोमांचक पल को दुखद अंत में बदल सकते हैं. ज़िम्मेदार यात्रा के लिए सावधानी और वन्यजीवों की अदम्य शक्ति के प्रति सम्मान की ज़रूरत होती है."

ये भी पढ़ें: नदी में फंस गई कार, हाथी ने सूंड से खींचकर निकाला बाहर, वायरल Video देख लोग गजराज की कर रहे तारीफ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देर रात Tehran पर America, इजरायल ने जमकर बरसाए बम | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article