8वीं पास शख्स ने सिर्फ 24 शब्दों में पूरी रामायण लिखकर...बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Success Story: जरा सोचिए...जिस रामायण को पढ़ने में दिन रात लग जाते हैं, उसका सार अगर चंद शब्दों में मिल जाए तो? झारखंड की मिट्टी से निकली एक अनोखी कहानी इन दिनों लोगों को हैरान कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंताक्षरी स्टाइल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलामू के शिव कुमार पांडे ने रचा इतिहास

24 words Ramayan: झारखंड के पलामू जिले के साहित्यकार शिव कुमार पांडे (Shiv Kumar Pandey) ने ऐसा कारनामा किया है, जिसने साहित्य जगत को हैरत में डाल दिया. महज आठवीं तक पढ़े पांडे ने रामायण का सार सिर्फ 24 शब्दों में लिखकर अपना नाम दूसरी बार India Book of Records में दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें:-कराची की इस मजार में रहता है 200 मगरमच्छों का खानदान, मांस की जगह खाते हैं मिठाइयां

अंताक्षरी शैली में अनोखा प्रयोग (Unique Antakshari Style Experiment)

उनकी रचना चौंसठ चाली 24 शब्दीय अंतराक्षरी रामायण के नाम से जानी जा रही है. खास बात यह है कि हर शब्द का अंतिम अक्षर अगले शब्द की शुरुआत बनता है. यानी पूरी राम कथा एक शब्द श्रृंखला में सिमट जाती है. पांडे पहले भी एक शब्दीय रामायण लिख चुके हैं. इस बार उन्होंने कठिन संरचना में पूरी कथा का सार पिरो दिया. उनका दावा है कि यह शैली विश्व में पहली बार अपनाई गई है.

ये भी पढ़ें:-40 साल बाद फिर बेचैन हो उठा ये ज्वालामुखी, हलचल देख वैज्ञानिकों की छूटी कपकपी, क्या दोहराएगा 1982 जैसा विस्फोट?

कम शब्दों में गहरी बात (Ramayan in 24 shabd)

रामायण भारतीय संस्कृति का अमर ग्रंथ है. आम तौर पर इसे पढ़ने में लंबा समय लगता है. पांडे कहते हैं कि कम शब्दों में गहन अर्थ देना ही उनकी रचना का मकसद है. वे मानते हैं कि प्रतिभा डिग्री की मोहताज नहीं. सीमित शिक्षा के बावजूद उन्होंने साहित्य में नया प्रयोग कर दिखाया.

ये भी पढ़ें:-मौत के बाद क्या होता है? रिसर्च में डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

क्यों अहम है यह उपलब्धि (Unique literary record India)

यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि युवाओं के लिए पैगाम है. संसाधन कम हों तो भी लगन और जज्बा रास्ता बना लेते हैं. पलामू की इस खबर ने यह साबित किया कि नवाचार की सोच से परंपरा को नया रंग दिया जा सकता है. आखिर में यही कहा जा सकता है कि 24 शब्दों में सिमटी यह रामायण सिर्फ शब्दों का खेल नहीं, बल्कि श्रद्धा, रचनात्मकता और हिम्मत की मिसाल है.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty के घर पर Firing करने वाले शूटर Rajasthan से गिरफ्तार | Lawrence Bishnoi | Ranveer Singh