रमज़ान में साथ खड़े दिखे तो तुरंत निकाह! पाकिस्तान यूनिवर्सिटी का अजीब नोटिस हुआ वायरल, लेकिन क्या है सच्चाई?

रमज़ान के दौरान लड़का-लड़की साथ खड़े होने पर निकाह कराने वाला पाकिस्तान यूनिवर्सिटी का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन जांच में यह पूरी तरह फर्जी निकला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूनिवर्सिटी के वायरल नोटिस पर इंटरनेट में मची हलचल

पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि रमज़ान के दौरान अगर कोई लड़का और लड़की साथ खड़े मिले तो उनका तुरंत निकाह करवा दिया जाएगा. इस अजीबोगरीब नोटिस ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया और लाखों व्यूज बटोर लिए हैं.

वायरल नोटिस में क्या था दावा?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक रील में हमदर्द यूनिवर्सिटी के नाम से जारी कथित नोटिस का स्क्रीनशॉट दिखाया गया. इसमें लिखा था कि पवित्र रमज़ान महीने के दौरान कैंपस में लड़का-लड़की का जोड़े में साथ खड़ा होना सख्त मना है. नोटिस में यह भी दावा किया गया कि अगर कोई जोड़ा साथ खड़ा पाया गया तो उनका तुरंत निकाह कर दिया जाएगा और वालिमा की व्यवस्था उन्हें खुद करनी होगी. वीडियो पर लिखा था, हमारी यूनिवर्सिटी इतनी हलाल है कि हमें यह नोटिफिकेशन मिला है.

देखें Video:

इंटरनेट पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह रील कुछ ही दिनों में 40 लाख से ज्यादा बार देखी गई और यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट किए. किसी ने लिखा, क्या यह चेतावनी है या मौका? एक यूजर ने मजाक में कहा, अम्मी, मैं तो बस खड़ा था और उन्होंने निकाह करवा दिया. वहीं, कुछ लोगों ने इसे रिश्ता कराने का नया तरीका बताया, तो कुछ ने अपने क्रश के साथ खड़े होने की योजना तक बना डाली.

Advertisement

जांच में निकला फर्जी

हालांकि, वायरल होने के बाद जब इस नोटिस की जांच की गई तो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पर ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला. इससे पहले भी यही नोटिस इस्लामाबाद की एक अन्य यूनिवर्सिटी के नाम से वायरल हुआ था. बाद में सामने आया कि यह नोटिस फर्जी है और इसे यूनिवर्सिटी के आधिकारिक लेटरहेड पर जारी नहीं किया गया था. यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी सही नहीं होती और किसी भी दावे को सच मानने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में पता चला ‘कभी मां नहीं बनेगी', बिना गर्भाशय के जन्मी महिला ने दिया ‘मिरेकल बेबी' को जन्म

स्वीडन में कंपनी बेचने को मजबूर भारतीय CEO, माइग्रेशन एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप, लौटना पड़ रहा भारत

जिंदगी फिर 9 साल पीछे चली गई... नौकरी जाने पर अमेरिका से लौटे 32 वर्षीय शख्स का छलका दर्द, कहानी वायरल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | बंगाल में भयंकर बवाल! खूनीखेल में भिड़ गए TMC-BJP | NDTV