शेयर्ड कैब में पैसेंजर को बैठी मिली बकरी, सेल्फी ले शेयर की फोटो, वायरल होते ही लोगों ने किए मज़ेदार कमेंट्स

कैब के अंदर से आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इस खूबसूरत सेल्फी के वायरल होने के बाद लोग भी इस इस कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेंगलुरु में कैब में पैसेंजर को बैठी मिली बकरी, सेल्फी ले शेयर की फोटो

सफर चाहे बाइक, कार, कैब, ट्रेन या फिर हवाई जहाज में हो बस यादगार होना चाहिए. अब यह यात्री अपने इस सफर को जिंदगीभर नहीं भूलेगा. दरअसल, बेंगलुरु के एक व्यक्ति के लिए शेयर्ड कैब की सवारी उस समय एक खूबसूरत पल में बदल गई, जब उसने देखा कि उसके पीछे वाली सीट पर एक बकरी चुपचाप बैठी है. इस शख्स ने बकरी के साथ एक सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब कैब के अंदर से आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इस खूबसूरत सेल्फी के वायरल होने के बाद लोग भी इस इस कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.

पैसेंजर संग बकरी की सेल्फी वायरल (Cab Passenger and Goat Selfie Viral)

इस तस्वीर को @Basi_cally नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे एक बकरी के साथ मुस्कुराता हुआ सेल्फी ले रहा है. दरअसल, इस सवारी ने देखा कि कार में पीछे एक बकरी शांति से बैठी हुई है और अपनी इस सवारी का आनंद ले रही हो, तो शख्स ने इस पल को खूबसूरत याद में बदल दिया. तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'मैं आज एक शेयर्ड कैब में बैठा और बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरे पीछे एक बकरी थी'.
 


लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स (Cab Passenger and Goat Selfie)

इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स पोस्ट किए हैं. इस पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'यह उबर पूल नहीं, उबर वूल है'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'तुम अपने पीछे वाली गोट से भी ज्यादा GOAT हो'.  एक और ने लिखा है,, "तुम तो G.O.A.T हो, अब जश्न मनाओ'. एक और यूजर ने मजाक में लिखा है, 'मुझे इस पर बहुत हंसी आई है, मेरा दिन बन गया, आपके सहयात्री को मनचाही घास मिल जाए'. एक और यूजर ने लिखा है, 'बकरियों वाली तस्वीर तो बहुत ही प्यारी है. बकरी भले ही एक एक्सपेक्टेड सहयात्री रही हो.

यह भी पढ़ें: नन्हे से जानवर ने विशालकाय हाथी पर किया हमला, पहले तो डर गए गजराज, फिर मारी ऐसी किक, हो गया खेला

ब्रेकअप होने पर भी इतना दुख नहीं होता...ट्रेन में बैठी बेटी तो रो पड़ी मां, पापा भी हुए भावुक, रुला देगा Video

गर्भनिरोधक कॉइल भी न रोक सका जन्म, पैदा होते ही हाथ में Contraceptive Coil पकड़े दिखा बच्चा, डॉक्टर भी हैरान

Advertisement

Featured Video Of The Day
Delhi Lal Quila Blast Threat News: दिल्ली विधानसभा, लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी | Breaking
Topics mentioned in this article