3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटर का आया चालान, देखते ही हैरान रह गया मालिक, FIR के बाद भी जुर्माना देने को मजबूर!

हैदराबाद में एक शख्स को उसकी 3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटर का चालान मिल गया. चालान में चोर की तस्वीर दिखने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटर का आया चालान, फोटो में दिखा चोर!

हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को उसकी चोरी हो चुकी स्कूटर के लिए ट्रैफिक चालान मिल गया. यह घटना तब और चौंकाने वाली बन गई जब चालान के साथ आई तस्वीर में उस शख्स की झलक दिखी, जो स्कूटर चला रहा था.

3 महीने पहले हो चुकी थी चोरी

इस मामले को फैसल रहमान (@rahman0528) ने एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी स्कूटर 3 महीने पहले चोरी हो गई थी और इसकी शिकायत उन्होंने हबीब नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी. उन्होंने लिखा, मेरी गाड़ी 3 महीने पहले चोरी हो गई थी और FIR दर्ज है, लेकिन आज उसी गाड़ी का चालान आ गया, जिसमें साफ तौर पर उस शख्स का चेहरा दिख रहा है जो इसे चला रहा है.

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

फैसल रहमान ने अपने पोस्ट में हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस और हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग करते हुए मामले की जांच की मांग की. उन्होंने बाद में FIR की कॉपी भी शेयर की, जो 24 जनवरी 2026 की है. इस दस्तावेज़ के अनुसार, चोरी हुई स्कूटर की कीमत करीब 20,000 रुपये बताई गई है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने कहा, कि चोरी या गुम हुई गाड़ी को कुछ समय बाद रजिस्ट्रेशन से हटाने का विकल्प होना चाहिए. वहीं, कुछ ने अंदेशा जताया कि हो सकता है किसी ने स्कूटर चोरी कर किसी और को नकली कागजों के साथ बेच दिया हो. एक यूजर ने लिखा- कि अगर किसी ने अनजाने में चोरी की गाड़ी खरीद ली, तो उसमें उसकी क्या गलती है. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: 30 करोड़ साल पुराना ‘दुनिया का सबसे पुराना ऑक्टोपस' निकला कुछ और, पकड़ी गई वैज्ञानिकों की गलती, सामने आया सच

इतिहास का सबसे अनोखा खत! जब गांधी ने हिटलर से की थी युद्ध रोकने की अपील, 1939 का पत्र फिर हुआ वायरल

चीन के वुहान का फ्लैट का किराया सुनकर चौंके लोग, बोले- इतने में तो भारत में भी मुश्किल है घर! Video वायरल

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा बयान: Iran Ceasefire में Lebanon नहीं! शर्तों पर शुरू टकराव | US Iran Ceasefire | NDTV