चलती सड़क पर हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाइक संग हवा में उड़ा शख्स, वायरल Video देख लोगों की थम गईं सांसें

इस हादसे का एक-एक मोमेंट डेशकैम में रिकॉर्ड हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. डेशकैम में रिकॉर्ड हुए इस भयंकर मंजर का यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देखने वालों का पसीना छूट रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चलती सड़क पर हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाइक संग हवा में उड़ा शख्स

सड़क हादसे (Road Accident) का एक ऐसा भयानक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद किसी की भी रूह कांप उठेगी. एक मोटरसाइकिलिस्ट का चलती सड़क पर ऐसा एक्सीडेंट हुआ है कि इसमें किसी का भी बचना मुश्किल होता है. भाग्यवश यह मोटरसाइकिलिस्ट इस हादसे में सही सलामत बच निकला. यह वीडियो 30 अगस्त का है और यह हादसा मलेशिया में हुआ है. इस हादसे का एक-एक मोमेंट डेशकैम में रिकॉर्ड हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. डेशकैम में रिकॉर्ड हुए इस भयंकर मंजर का यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देखने वालों का पसीना छूट रहा है.

बेटे ने बनाया पापा के जेल जाने का व्लॉग, कैमरे में कैद किया पूरा सफर, Video पर कमेंट्स पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

बाइक संग हवा में उड़ा शख्स (Man Bike Accident Viral Video)
इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक मोटरसाइकिलिस्ट अपने ग्रुप के साथ सड़क पर तेजी से बाइक दौड़ा रहा है और तभी आगे एक बैरियर से उसकी बाइक टकरा जाती है और मोटरसाइकिलिस्ट बाइक के साथ हवा में उड़ते हुए नीचे गिरता है. यह शख्स चौकन्ना था और सड़क पर गिरते ही जल्दी से खड़ा हुआ और किनारे पर आ गया, क्योंकि उसे पता चल गया था कि उसके पीछे-पीछे एक कार भी आ रही है. इस हादसे के बाद उसके बाकी साथियों ने भी बाइक को रोक उसका हालचाल लिया. इस फुटेज से पता चलता है कि थोड़ी सी भी लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है.

देखें Video:

लोगों ने मोटरसाइकिलिस्ट की मानी गलती (Dashcam Footage Man Flying Off Bike)

इस वीडियो पर लोगों के भी रिएक्शन आए हैं. 30 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और वायरल हो चुका है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी पर अपनी राय साझा की है. एक यूजर ने लिखा, 'वाह भगवान तुम्हें बचाए और कहते हैं कि अगली बार सही काम करने के लिए एक और मौका दो'. दूसरे यूजर ने कहा, 'उस बैरियर की सड़क पर क्या जरूरत थी? यह बहुत खतरनाक है, मैंने वीडियो कई बार चलाया, सामने से देखने पर यह आसानी से नजरअंदाज किया जा सकता था'. एक और लिखता है, 'लोग बैरियर को दोष क्यों दे रहे हैं? वह बाईं ओर से तेज गति से गाड़ी चला रहा था'. एक ने कहा, 'ठीक है, लेकिन वह ध्यान क्यों नहीं दे रहा था? हम सभी को अपने काम के लिए जिम्मेदार होना चाहिए, क्योंकि कंट्रोल हमारे हाथ में है'.

Advertisement

यह भी देखें: कड़ाही में ऑयल फ्री पूड़ियां बनाने की निंजा टेक्निक, महिला ने इन 2 चीजों के इस्तेमाल से किया करिश्मा

सूंड से पानी उछाल-उछालकर नदी में नहा रहे थे हाथी, पास खड़े होकर देख रहा था केयरटेकर, दिल जीत लेगा प्यारा Video

Advertisement

परपोती के साथ मॉल में शॉपिंग करने पहुंची 106 साल की महिला, खुद पसंद किए कपड़े, प्यारा Video देख भावुक हुए लोग




 

Featured Video Of The Day
Birtain ने US को RAF Fairford इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी! Trump दबाव में बड़ा यू-टर्न | War News
Topics mentioned in this article