माता रानी को भी चाहिए नया ब्रश... छोटी बच्ची की मासूम भक्ति ने जीता दिल, देखें वायरल Video

नवरात्रि के दौरान एक छोटी बच्ची ने माता रानी को टूथब्रश-टूथपेस्ट अर्पित किया. उसकी मासूम भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नवरात्रि में बच्ची ने माता रानी को दिया टूथब्रश-टूथपेस्ट, मासूम भक्ति ने जीता दिल

देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी बीच एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी मासूम भक्ति से लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में दिखाया गया है कि बच्ची हर नई चीज पहले माता रानी को अर्पित करती है. हाल ही में उसे नया टूथब्रश और टूथपेस्ट मिला, तो उसने वह भी देवी दुर्गा की मूर्ति के पास रख दिया.

माता रानी को भी चाहिए नया ब्रश...

वीडियो में बच्ची की मां बताती हैं कि उनकी बेटी का मानना है कि माता रानी को भी नई चीजों की जरूरत होती है. इसलिए उसने अपना नया टूथब्रश और टूथपेस्ट सबसे पहले माता रानी को अर्पित किया. यह मासूम सोच और सच्ची भक्ति लोगों को बेहद पसंद आ रही है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 48 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची और उसके माता-पिता की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यही असली भक्ति है. वहीं दूसरे ने कहा, इतनी छोटी उम्र में इतनी सुंदर सोच, कमाल है.

Advertisement

नवरात्रि का महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा का जन्म भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्तियों से हुआ था, ताकि वह राक्षस महिषासुर का वध कर सकें. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. यह वायरल वीडियो हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति दिखावे में नहीं, बल्कि दिल की सच्चाई और मासूमियत में होती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: चोरी हुए 7 कुत्तों ने किया कमाल! चोरों से भागकर 17 किमी चलकर खुद लौट आए घर, दिल छू लेगी ये कहानी

8वीं पास शख्स का कमाल! जुगाड़ से बना डाला 'विश्वगुरु चूल्हा', 30 मिनट में 25 लोगों का खाना हो जाता है तैयार

बिना विदेश गए कमरे में बैठ-बैठे मिली 1.8 रु करोड़ की नौकरी, भारतीय इंजीनियर का फॉर्मूला कर देगा हैरान

Featured Video Of The Day
Noida Workers Protest: नोएडा मजदूर हिंसा पर हाईलेवल मीटिंग, यूपी DGP ने दे दिया ये आदेश