राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को फिर से उपसभापति बनाने के लिए सरकार विपक्षी दलों से संपर्क कर रही है. सरकार चाहती है कि 16 अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में हरिवंश निर्विरोध उपसभापति चुने जाएं. कांग्रेस उपसभापति के चुनाव की मांग कर रही है और विपक्ष अपना उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में है.