यह ख़बर 06 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

प्रिंस विलियम की पत्नी केट के पांव भारी?

खास बातें

  • मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, 29 साल की केट को कोपेनहेगेन के सहायता केंद्र की दो घंटे की यात्रा के दौरान एक दर्जन बार अपने पेट पर हाथ फेरते देखा गया।
लंदन:

राजकुमार विलियम की पत्नी केट मिडिलटन के गर्भवती होने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। डेनमार्क के एक सहायता केंद्र में शाही यात्रा के दौरान डचेज ऑफ कैंब्रिज को बार-बार अपना पेट छूते देखा गया। ब्रिटेन की मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, 29 साल की केट को कोपेनहेगेन के सहायता केंद्र की दो घंटे की यात्रा के दौरान कम से कम एक दर्जन बार अपने पेट पर हाथ फेरते देखा गया। अपनी यात्रा के दौरान मूंगफली के एक व्यंजन को खाने से केट के इनकार करने से भी उनके गर्भवती होने की खबरों ने जोर पकड़ा। गर्भवती महिलाओं को मूंगफली खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे बच्चों में एलर्जी होने का खतरा रहता है। एक शाही सहायक ने कहा, उनके नहीं चखने का कोई कारण नहीं था। उन्हें एलर्जी नहीं हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com