मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह है एक विदेशी पर्यटक का रिएक्शन. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विदेशी ट्रैवलर ने शिलॉन्ग को देखकर हैरानी जताई और कहा कि यह शहर भारत जैसा बिल्कुल नहीं लगता. यह वीडियो ट्रैवलर Rory Porter ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने अनुभव को खुलकर बताते नजर आ रहे हैं.
ऐसा लगा जैसे किसी और देश में आ गया...
रॉरी पोर्टर ने वीडियो में कहा, मैं अभी शिलॉन्ग पहुंचा हूं और यह बिल्कुल भी भारत जैसा नहीं लग रहा. सच कहूं तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी दूसरे देश में आ गया हूं. उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कई बार भारत आ चुके हैं, लेकिन शिलॉन्ग का माहौल उन्हें बाकी जगहों से बिल्कुल अलग लगा.
देखें Video:
खासी संस्कृति और सफाई ने किया प्रभावित
मेघालय की खास खासी जनजाति की संस्कृति और यहां का खाना भी उन्हें काफी अलग और दिलचस्प लगा. सबसे ज्यादा जिस चीज़ ने उन्हें हैरान किया, वह थी शहर की सफाई और लोगों की जिम्मेदारी. उन्होंने कहा, कि पार्क में लोग खुद सफाई करते नजर आए, जो उनके लिए बेहद अनोखा अनुभव था. रॉरी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने भी पारंपरिक झाड़ू और टोकरी के साथ सफाई में हाथ बंटाया.
भारत की सबसे यूनिक जगहों में से एक
रॉरी ने आगे कहा, कि अभी उनकी यात्रा की शुरुआत ही हुई है, लेकिन मेघालय अब तक भारत की सबसे अलग और खास जगहों में से एक लग रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं.
वीडियो पर लोगों ने भी खूब कमेंट किए और रॉरी को मेघालय की और खूबसूरत जगहों पर जाने की सलाह दी. किसी ने उन्हें एशिया के सबसे साफ गांव Mawlynnong जाने को कहा, तो किसी ने Sohra (चेरापूंजी) घूमने की सलाह दी.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: दादाजी का सपना हुआ सच! Google ऑफिस पहुंचते ही आंखों में दिखा गर्व, Video देख भावुक हुए लोग
28-29 की उम्र में बेंगलुरु में खरीदा अपना घर! ‘जीरो से शुरू' करने वाले कपल की कहानी कर देगी इमोशनल














