बॉस ने नहीं दी प्रेगनेंसी लीव, बच्चे की मौत के बाद कोर्ट पहुंची महिला, ऑफिस को देना होगा इतना करोड़ जुर्माना

एक फैसला...जो वक्त पर लिया जाता तो शायद एक जिंदगी बच जाती. प्रेगनेंसी में आराम की जरूरत थी, लेकिन नौकरी की मजबूरी भारी पड़ी और नतीजा दिल तोड़ देने वाला निकला. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रेग्नेंट महिला को नहीं मिला Work From Home...नवजात की मौत के बाद कोर्ट का बड़ा फैसला
Pexels

Work From Home Pregnancy Case: बस एक 'हां' की देर थी और शायद एक मासूम की जान बच जाती. एक मां ने सिर्फ इतना चाहा था कि वह घर से काम कर सके, ताकि अपनी नाजुक हालत में खुद को संभाल सके, लेकिन कंपनी की एक सख्त 'ना' ने सब कुछ बदल दिया. तीन दिन...सिर्फ तीन दिन ऑफिस जाने के बाद जो हुआ, उसने हर किसी का दिल तोड़ दिया. अब ये कहानी सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल बन गई है कि, क्या नौकरी इंसानियत से ज्यादा जरूरी है?

ये भी पढ़ें:-जंग के बीच सामने आया ऐसा वीडियो...कर देगा इमोशनल, मलबे और तबाही के बीच सेलों बजाता दिखा शख्स

क्या है पूरा मामला? (What is the full incident?)

अमेरिका के ओहियो से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने working women और workplace safety पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चेल्सी वॉल्श नाम की महिला 2021 में प्रेग्नेंट थीं और उनकी प्रेगनेंसी हाई रिस्क थी. डॉक्टरों ने उन्हें सख्त आराम और work from home की सलाह दी थी, लेकिन जब उन्होंने अपनी कंपनी से WFH की मांग की, तो कंपनी ने इसे ठुकरा दिया.

ये भी पढ़ें:-शव यात्रा में DJ पर जमकर डांस, श्मशान तक डांस करते पहुंचे लोग, लोगों ने कहा- ये कैसी विदाई है?

Advertisement

मजबूरी में करना पड़ा ऑफिस (Forced to work from office)

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने साफ कहा कि या तो ऑफिस आओ या बिना वेतन छुट्टी लो. ऐसे में सैलरी और health insurance दोनों खतरे में थे. मजबूरी में चेल्सी को डॉक्टर की सलाह के खिलाफ ऑफिस जाना पड़ा. उन्होंने 22 फरवरी को काम शुरू किया और लगातार तीन दिन ऑफिस गईं.

ये भी पढ़ें:-बाथरूम में फटा टूथब्रश, महिला ने बताया कैसा था सीन? बोली- किस्मत अच्छी थी वरना...

3 दिन बाद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा (Tragic incident after three days)

24 फरवरी को अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची समय से पहले पैदा हुई और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई. हैरानी की बात यह रही कि कंपनी ने उसी दिन work from home की अनुमति दी, जब प्रसव शुरू हो चुका था.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-रोजा खोलने से पहले की गणेश वंदना, केरल के इस बच्चे का वीडियो वायरल

कोर्ट का फैसला और बड़ा संदेश (Court decision and bigger message)

इस घटना के बाद परिवार ने कंपनी पर केस किया. कोर्ट ने कंपनी को दोषी मानते हुए 22.5 million dollar (करीब 180 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया. यह मामला pregnancy rights, employee safety और women rights पर बड़ी बहस छेड़ रहा है. यह खबर दिखाती है कि workplace policies और महिलाओं की सेहत के बीच संतुलन कितना जरूरी है. सही समय पर लिया गया फैसला एक जिंदगी बचा सकता है

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर Trump ने ईरान को दी बड़ी धमकी | Breaking News