कुत्ते को लेकर गार्ड को पीटती दिखी थी महिला, अब दूसरे वीडियो में पलट गई पूरी कहानी

वायरल वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को सरेराह चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि इससे पहले गार्ड ने इलाके के एक आवारा कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था. अब इसके बाद गार्ड का दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सच्चाई बताते हुए नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
वायरल वीडियो

Kirti Nagar Viral Video: दिल्ली के कीर्ति नगर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को सरेराह चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि इससे पहले गार्ड ने इलाके के एक आवारा कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था. इस घटना से महिला का गुस्सा फूट गया और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि महिला एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट है. इस वीडियो के बाद एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गार्ड सच्चाई बताता हुआ नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi के गाने चलाए, Bathroom से Video Call किया... महिला के लिए Rapido राइड बनी खौफनाक कहानी

क्या है मामला?

9 मई को एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया जिसमें एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट जसप्रीत कौर अरोड़ा एक सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वहां दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद दिख रहे हैं लेकिन वे भी कुछ नहीं करते हैं और बस देखते रहते हैं. खबरों के मुताबिक 9 मई को गार्ड ने एक कुत्ते को डंडे से पीट‑पीटकर मार डाला था. जब जसप्रीत कौर कीर्ति नगर थाने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि न तो इस मामले में FIR दर्ज हुई है और न ही गार्ड को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद महिला का गुस्सा और बढ़ गया और वह सिक्योरिटी गार्ड को पीटना शुरू कर देती हैं. 

देखिए ये वीडियो


दूसरे वीडियो में गार्ड ने खुद बताई सच्चाई

इस मामले के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा गार्ड घटना की सच्चाई बताते हुए नजर आ रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स पहले गार्ड से उसका नाम पूछता है, जिस पर वह अपना नाम विनोद बताता है. इसके बाद उससे पूरे मामले के बारे में पूछा जाता है. गार्ड के मुताबिक, J‑68 में रहने वाली एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद उस महिला ने उससे कुत्ते को मारने को कहा था.

विनोद का कहना है कि महिला ने कुत्ते को जान से मारने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ मारने के लिए कहा था. बातचीत के दौरान जब उससे पूछा जाता है कि उसने कुत्ते को किससे मारा, तो वह जवाब देता है कि उसने लकड़ी के डंडे से कुत्ते को मारा था. आगे वीडियो में उससे सवाल किया जाता है कि इसको लेकर कोई पछतावा है, जिस पर वह कहता है कि उसे अपने किए पर पछतावा है और उससे गलती हुई है.

Advertisement

देखिए दूसरी वीडियो

लोग दे रही अपनी प्रतिक्रियाएं

दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. कोई महिला को 'जानवरों की मसीहा' बता रहा है तो कोई कानून हाथ में लेने पर सवाल उठा रहा है. इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि महिला का गुस्सा आना स्वाभाविक है, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि मारपीट करने का हक किसने दिया?. फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों चर्चा का विषय बन चुका है और लगातार लोग अपनी राय दे रहे हैं.

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार उन्हें एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक सुरक्षा गार्ड ने लोहे की रॉड से एक कुत्ते पर हमला किया. इस हमले में कुत्ते को गंभीर चोटें आईं और आरोप है कि घटना के बाद उसकी मौत हो गई. कुत्ते को एक निजी पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अब तक अस्पताल की ओर से पुलिस को कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. 

पुलिस ने यह भी बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाली महिला, जसप्रीत कौर, जो कि एक एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हैं, ने गार्ड के साथ मारपीट की थी. लेकिन इस मामले में सुरक्षा गार्ड की तरफ से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Somnath Kumbhabhishekam: सोमनाथ में इतिहास रचा गया, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक
Topics mentioned in this article