Bridal Video: पिता और बेटी का रिश्ता बहुत अनमोल और गहरा होता है. एक पिता अपनी बेटी के लिए सुरक्षा का स्तंभ होता है. पिता का साथ बेटी को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास देता है. जब बात बेटी की जिद की आती है, तो पिता का सख्त रवैया भी अक्सर पिघल जाता है. एक ऐसा ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेटी की एक जिद ने पापा को नया रास्ता दिखाया. दरअसल, वीडियो में दिखाई देता है कि एक लड़की, जो शादी की के जोड़े में है और उसके एक हाथ की 4 उंगली नहीं होती. ऐसे में एक जुगाड़ से शादी सफल रही.
बेटी की एक जिद ने पापा को नया रास्ता दिखाया
दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों को जागरूक करने वाले होते हैं, तो कुछ हंसी-मजाक वाले होते है. कई वीडियो में देसी जुगाड़ भी देखने को मिलते हैं. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जुगाड़ से युवती की जिंदगी बदल गई. एक्स पहले ट्विटर पर @Amitta_Agarwal के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है बेटी की एक जिद ने पापा को नया रास्ता दिखाया. आखिर पापा के सबसे करीब होती है बेटियां, एक जुगाड़ से बदल गई जिंदगी और सफल रही शादी. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो में देखने को मिलता है कि एक लड़की, जो शादी की के जोड़े में है और उसके एक हाथ की 4 उंगली नहीं होती. ऐसे में उसको नकली का हाथ पहनाया जाता है और हाथ पर ज्वेलरी पहनाई जाती है. इस एक जुगाड़ से बेटी की जिद भी पूरी हो गई और उसकी शादी भी सफल रही. इस वीडियो को बहुत लोग पसंद कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि काश पापा जिद करके उसको अच्छी शिक्षा देते फिर ये सब नहीं करना पड़ता. एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकता है कुछ भी... इमोशनल वीडियो.














