Beauty Filter Fails On Livestream: चीन की एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ऐसा टेक्निकल ग्लिच हुआ, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया. दावा है कि स्ट्रीमिंग ऐप का ब्यूटी फिल्टर कुछ सेकंड के लिए हट गया और उनका असली चेहरा नजर आ गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि, फिल्टर ऑन रहने पर उनका चेहरा दूध जैसा साफ, बड़ी आंखें और शार्प जॉ लाइन के साथ नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही फिल्टर गायब हुआ, नेचुरल स्किन टोन सामने आ गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर China influencer viral video, beauty filter glitch, live streaming shock जैसे कीवर्ड ट्रेंड करने लगे.
ये भी पढ़ें:-बनाने चले थे कुछ, बन गया YouTube, क्या आपको पता था कि एक फ्लॉप आइडिया से बना यूट्यूब?
4 सेकंड में 1.40 लाख अनफॉलो (Chinese live-streamer)
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस घटना के बाद करीब 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स ने तुरंत अनफॉलो कर दिया. हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है. यह मामला चीन के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Douyin से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां फिल्टर्स और वर्चुअल गिफ्ट्स के जरिए कमाई का बड़ा जरिया है. अब Live filter fail, Douyin beauty filter, influencer exposed जैसे सर्च बढ़ गए हैं.
फिल्टर इंडस्ट्री पर बहस (beauty filter glitch)
वीडियो को X पर @ClownWorld हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने लिखा कि लाइव स्ट्रीमिंग ऐप में ब्यूटी फिल्टर होना ही नहीं चाहिए. वहीं कुछ ने इसे धोखा बताया. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि यह डिजिटल दौर में रियल और वर्चुअल के फर्क पर सवाल उठाती है. क्या फिल्टर सिर्फ मेकअप है या फिर हकीकत से दूरी? चार सेकंड का ग्लिच शायद टेक्निकल था, लेकिन इसने सोशल मीडिया की चमक दमक के पीछे की सच्चाई पर रोशनी डाल दी. फिल्टर की दुनिया में भरोसा ही असली करेंसी है और वही सबसे ज्यादा नाजुक भी.
ये भी पढ़ें:-24 साल के लड़के को नहीं आती थी दाढ़ी, करवा ली डेढ़ लाख में सर्जरी, बाल तो आए लेकिन...
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.













