111 साल के बुजुर्ग ने बताया लंबी उम्र का राज! सिर्फ 3 आसान आदतों ने बदली जिंदगी

111 साल के बुजुर्ग लुइस कैनो ने अपनी लंबी उम्र का राज बताया है. जानिए उनकी 3 आसान आदतें जो उन्हें स्वस्थ और खुशहाल जीवन देने में मददगार बनीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
न दवा, न जिम… 111 साल के शख्स की लंबी उम्र का चौंकाने वाला फॉर्मूला

अमेरिका में रहने वाले 111 साल के एक बुजुर्ग इन दिनों चर्चा में हैं. उनका नाम लुइस कैनो है, जिन्हें अमेरिका के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति माना जा रहा है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  उनका जन्म 9 दिसंबर 1914 को कोलंबिया में हुआ था और आज वह न्यू जर्सी के लिंडन शहर में रहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी लंबी उम्र का राज कोई जटिल डाइट या महंगे इलाज नहीं, बल्कि बेहद साधारण आदतें हैं.

3 आसान आदतें जो बनीं लंबी उम्र की कुंजी

लुइस कैनो के मुताबिक, उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी के पीछे ये तीन मुख्य आदतें हैं:

- शराब और तंबाकू से दूरी: उन्होंने जीवनभर कभी शराब या सिगरेट का सेवन नहीं किया.
- अच्छी नींद: वह हमेशा पर्याप्त और अच्छी नींद लेने पर जोर देते हैं.
- अच्छा व्यवहार: उनका मानना है कि अच्छा आचरण और सकारात्मक व्यवहार भी लंबी उम्र में अहम भूमिका निभाता है.

सादा जीवन, मजबूत सेहत

कैनो का जीवन हमेशा सादा रहा. वह सब्जियों से भरपूर भोजन करते हैं, जिसमें बीन्स, मिर्च, एवोकाडो और प्याज शामिल हैं. वह 105 साल की उम्र तक बागवानी करते रहे और मछली पकड़ना, बॉलिंग और बिलियर्ड्स जैसे शौक भी निभाते रहे.

परिवार बना सबसे बड़ी ताकत

कैनो का कहना है कि परिवार का साथ उनकी खुशी की सबसे बड़ी वजह है. उनके 10 बच्चे, 11 पोते-पोतियां और कई परपोते हैं. वह आज भी अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं. उनकी पत्नी का निधन 2004 में हो गया था, लेकिन परिवार का प्यार उन्हें आज भी खुश रखता है.

जिंदगी को मानते हैं उपलब्धि

कैनो अपनी जिंदगी को एक लाइफटाइम अचीवमेंट मानते हैं. आज भी वह साधारण चीजों में खुशी ढूंढते हैं, जैसे आसमान में उड़ते विमानों को देखना. उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि उनके जन्मदिन पर लोग घर के बाहर गाड़ियों के हॉर्न बजाकर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. यहां तक कि शहर के मेयर भी कई बार उनसे मिलने आ चुके हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: करोड़ों के फ्लैट में ‘चॉल' जैसा हाल! नोएडा निवासी ने खोली हाई-राइज की सच्चाई, Video देख हैरान लोग

55 साल का इंतजार हुआ पूरा! बेटे ने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में कराई यात्रा, दिल छू लेगी ये कहानी

Advertisement

दादाजी का सपना हुआ सच! Google ऑफिस पहुंचते ही आंखों में दिखा गर्व, Video देख भावुक हुए लोग

Featured Video Of The Day
Ahmedabad Civic Election: जीत अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में वोट डाला | Jeet Adani
Topics mentioned in this article