20 days ago

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो गई है और इससे भारत का शेयर बाजार झूम गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. दूसरी तरफ जेफरी एपस्टीन मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. बिल और हिलेरी क्लिंटन ने जेफरी एपस्टीन पर हाउस ओवरसाइट कमेटी की जांच में गवाही देने के लिए सहमत हुए हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि की है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि इस्लामिक गणराज्य की सरकार अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील पर बातचीत के लिए तैयार है. दोनों देश कथित तौर पर इस सप्ताह के अंत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उच्च-स्तरीय वार्ता के लिए इस्तांबुल में शीर्ष दूत भेजने के लिए तैयार हैं.

Feb 03, 2026 23:44 (IST)

इजरायली सेना में पहली बार मुस्लिम महिला एला

इजरायल रक्षा बलों ने मंगलवार को घोषणा की कि मेजर एला वावेया सेना की अगली अरबी भाषा की प्रवक्ता बनेंगी. वो कर्नल अविचाई अद्राई की जगह लेंगी. अद्राई दो दशकों से अधिक समय तक इस महत्वपूर्ण पद पर थी. वावेया फिलहाल अद्राई की उप-प्रवक्ता हैं. 

Feb 03, 2026 23:43 (IST)

डोभाल सरकारी दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे

अजीत डोभाल सऊदी अरब पहुंच गए हैं. डोभाल रियाद में अपने सऊदी वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे. सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर उनके दौरे के बारे में जानकारी दी है.

Feb 03, 2026 23:43 (IST)

अमेरिका ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

अमेरिकी केंद्रीय कमान का कहना है कि अमेरिकी नौसेना के एक लड़ाकू विमान ने अरब सागर में विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया.

Feb 03, 2026 22:38 (IST)

अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ जस्टर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर

भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत केनेथ आई. जस्टर ने मंगलवार को भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को "ऐतिहासिक" बताया. उन्होंने कहा कि यह नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच इस स्तर का पहला समझौता है और भविष्य के मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) की नींव रखता है. 

Feb 03, 2026 22:36 (IST)

हाई टैरिफ झेल रहे देश

अमेरिका के सबसे हाई टैरिफ का सामना करने वाले कुछ देशों में ब्राजील (50 प्रतिशत), म्यांमार (40 प्रतिशत), लाओस (40 प्रतिशत), चीन (37 प्रतिशत) और दक्षिण अफ्रीका (30 प्रतिशत) शामिल हैं. 

Feb 03, 2026 22:35 (IST)

SpaceX और xAI मर्जर

एलन मस्क ने मंगलवार को SpaceX और xAI के विलय की घोषणा की तो अमेरिका के स्पेस स्टॉक्स में काफी उछाल देखने को मिला.  इस मर्जर से मस्क की संयुक्त कंपनी का मूल्य 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है.  इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के धरती के बाहर बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

Advertisement
Feb 03, 2026 17:35 (IST)

रूस को ट्रंप की बात पर यकीन नहीं

क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि उसे भारत से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद वह रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा.

Feb 03, 2026 16:02 (IST)

रूस ने अमेरिका को चेताया

क्रेमलिन ने चेतावनी दी कि दुनिया एक "खतरनाक" दौर की ओर बढ़ रही है क्योंकि अमेरिका-रूस की आखिरी परमाणु संधि इसी सप्ताह समाप्त होने वाली है. दिमित्री पेस्कोव ने न्यू स्टार्ट संधि की समाप्ति से कुछ दिन पहले कहा, "कुछ ही दिनों में दुनिया पहले से कहीं अधिक खतरनाक स्थिति में होगी." 

Advertisement
Feb 03, 2026 16:01 (IST)

रूस ने फिर यूक्रेन पर हमला किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर चले एक बड़े हमले में यूक्रेन पर लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 70 मिसाइलें दागीं. यह हमला दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता से होने वाली वार्ता से एक दिन पहले हुआ

Feb 03, 2026 14:45 (IST)

Live World News Updates: नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे ने बलात्कार के चार मामलों में खुद को निर्दोष बताया

नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन के सौतेले बेटे और उनकी पत्नी, क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के सबसे बड़े बेटे मारियस बोर्ग होइबी पर हुए रेप केस में मंगलवार से सुनवाई शुरू हो गई. उस पर चार महिलाओं के रेप के साथ-साथ ड्रग्स और मारपीट के भी आरोप हैं. 29 साल के बोर्ग होइबी ने खुद को कोर्ट के सामने बलात्कार के चार आरोपों में बेगुनाह बताया है. यानी अपराध स्वीकार नहीं किया है. 

Advertisement
Feb 03, 2026 13:40 (IST)

Live World News Updates: ईरान की राजधानी में लगी भीषण आग, दूर तक दहकती दिख रही लपटें

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि राजधानी तेहरान के पश्चिम में एक बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई, हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. तेहरान आपातकालीन सेवाओं के ऑपरेशन कमांडर मोहम्मद बेहनिया ने कहा, "आग से अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है". सरकारी टीवी ने तेहरान के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि आग तेहरान के पश्चिम में जन्नत अबाद पड़ोस के एक बाजार में लगी, जो स्टालों और दुकानों से भरा हुआ क्षेत्र है.

जलाल मालेकी ने कहा, "आग इतनी व्यापक है कि यह तेहरान के विभिन्न हिस्सों से दिखाई दे रही है."  सरकारी टीवी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.

Feb 03, 2026 11:38 (IST)

Live World News Updates: ईरान के हितों के अनुरूप अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील पर बात होगी- पेजेशकियान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील पर बातचीत शुरू करने का आदेश दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोई समझौता नहीं होने की स्थिति में "बुरी बातें" की धमकी दी थी. पेजेशकियान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने अपने विदेश मंत्री को निष्पक्ष और न्यायसंगत वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिया है, बशर्ते कि एक उपयुक्त वातावरण मौजूद हो - खतरों और अनुचित अपेक्षाओं से मुक्त... बातचीत हमारे राष्ट्रीय हितों के ढांचे के भीतर होगी."

Advertisement
Feb 03, 2026 10:42 (IST)

Live World News Updates: रूस ने यूक्रेन की जमींदोज राजधानी पर फिर से हमले शुरू किए

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस ने मंगलवार को कीव पर हमले फिर से शुरू कर दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की थी कि ठंड को देखते हुए एक सप्ताह के लिए युद्धविराम किया गया है. हालांकि क्रेमलिन (रूसी सरकार) ने कहा था कि सीजफायर रविवार तक चलेगी लेकिन इसे शून्य से नीचे के तापमान से नहीं जोड़ा गया. यूक्रेन ने कहा कि मॉस्को ने वैसे भी अपने हमले जारी रखे हैं.

Feb 03, 2026 09:17 (IST)

Live World News Updates: भारत-अमेरिका डील से रुपया भी खुश

भारत अमेरिका डील ने भारतीय करेंसी को भी मजबूती दी है. रुपये में 1.2% की बढ़त आई है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1.10 रुपये मजबूत होकर 90.40 पर खुला है.

Feb 03, 2026 09:05 (IST)

Live World News Updates: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में उछाल, प्री-ओपनिंग में NIFTY 1500 अंक ऊपर गया

लंबे इंतजार के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार बंपर उछाल से खुले हैं. इस ट्रेड डील में अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर अपना टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसके बाद प्री-ओपनिंग में निफ्टी 1,200 अंक ऊपर खुला है जबकि सेंसेक्स में लगभग 3800 अंक का उछाल आया.

सोमवार को 81,666.46 पर बंद होने के बाद सेंसेक्स 85,000 के ऊपर खुला. इसी तरह, निफ्टी 50 भी हरे रंग में खुला, जो अपने सोमवार के बंद 25,088.40 से 1,200 अंक बढ़कर 26,000 से ऊपर खुला.

Feb 03, 2026 08:59 (IST)

Live World News Updates: शटडाउन खत्म करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में मंगलवार को होगी वोटिंग

सोमवार देर रात हाउस कमेटी के वोट के बाद, अमेरिकी कांग्रेस में सरकारी शटडाउन को समाप्त करने के लिए एक व्यय विधेयक (स्पेंडिंग बिल) पर मंगलवार को वोटिंग होगी. मिनियापोलिस में ट्रंप के ICE एजेंटों द्वारा दो अमेरिकी नागरिकों की हत्या बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी गुस्से में है. ऐसे में सरकार के बजट को पास करने को जारी वार्ता में रुकावट आ गई है और बिना बजट के शटडाउन लग गया है.

Feb 03, 2026 06:59 (IST)

Live World News Updates: रहमान डकैत का बेटा कराची में गिरफ्तार, पुलिस ने बताया 'आदतन अपराधी'

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार कराची पुलिस ने सोमवार को कहा कि मारे जा चुके ल्यारी गैंगस्टर अब्दुल रहमान उर्फ ​​रहमान डकैत के बेटे को कराची में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक बयान में कहा गया कि कालाकोट पुलिस ने ​​रहमान डकैत के बेटे जिब्रान को पकड़ लिया है और उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है, बयान में कहा गया है कि पकड़ा गया संदिग्ध एक "आदतन अपराधी" था जिसे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया था.

Feb 03, 2026 06:41 (IST)

Live World News Updates: अमेरिका से न्यूक्लियर डील पर बात करने को तैयार ईरान

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है. दोनों देश कथित तौर पर इस सप्ताह के अंत में ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर उच्च-स्तरीय वार्ता के लिए इस्तांबुल में शीर्ष दूत भेजने के लिए तैयार हैं. इस समय अमेरिकी युद्धपोत और विमान ईरान पर संभावित हमले के लिए इस क्षेत्र में जमा हो गए हैं. ऐसे में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सुझाव दिया कि बातचीत जल्द ही हो सकती है. डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि ईरानी "हमसे गंभीरता से बात कर रहे हैं". उन्होंने तेहरान के खिलाफ सैन्य हमलों को रोकने के लिए एक समझौते का संकेत दिया था.

Featured Video Of The Day
US Iran Tension | सुबह-सुबह ईरान-अमेरिका बातचीत पर बहुत बड़ा अपडेट | Trump | Khamenei | Top News
Topics mentioned in this article