Video: राष्ट्रपति मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचीं लंदन

राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हॉल में भी अपना सम्मान व्यक्त किया, जहां ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट का पार्थिव शरीर रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.
लंदन:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो सोमवार को वेस्टमिंस्टर एबे में निर्धारित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन में हैं, ने रविवार को भारत सरकार की ओर से एक शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए. 

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ लंदन के लैंकेस्टर हाउस में कार्यवाहक उच्चायुक्त सुजीत घोष भी शामिल हुए, जहां विश्व के नेता महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में शोक की एक पुस्तक पर हस्ताक्षर करने के लिए रुक रहे हैं, जिनकी मृत्यु 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में 96 वर्ष की आयु में हुई थी. राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हॉल में भी अपना सम्मान व्यक्त किया, जहां ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी का पार्थिव शरीर रखा है.

लंदन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की तरफ से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचीं हैं. महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शाही परिवार के सदस्यों समेत करीब 500 विश्व नेता शामिल होंगे. अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एबे में होगा, जिसमें करीब 2,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है. शोक समारोह स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा और एक घंटे बाद पूरे देश में दो मिनट के मौन के बाद समाप्त होगा.

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच गई हैं.'' महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.

राष्ट्रपति मुर्मू को रविवार शाम महाराजा चार्ल्स द्वितीय और क्वीन कंसोर्ट कैमिला द्वारा बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित एक भोज में भी आमंत्रित किया गया है. इस ‘आधिकारिक राजकीय कार्यक्रम' में ब्रिटेन आ रहे सभी राष्ट्राध्यक्षों और आधिकारिक विदेशी अतिथियों के शामिल होने की संभावना है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें - 
-- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के 4 करीबियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, ACB टीम के साथ बदसलूकी का है आरोप
-- आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को बनाया गुजरात का सह-प्रभारी, पंजाब चुनावों में भी निभाई थी जिम्मेदारी

Featured Video Of The Day
Rao Inderjeet Yadav Interview: Elvish Yadav और Fazilpuria पर किसने कराई फायरिंग? | NDTV Exclusive
Topics mentioned in this article