सॉफ्टवेयर की गलती ने चार बच्चों की बेगुनाह मां को बना दिया ठग, छह महीने रही जेल में

US Crime News: अमेरिकी मार्शल सर्विस के एजेंट्स की एक टीम ने महिला को उस समय बंदूक की नोक पर गिरफ्तार किया था जब वह अपने चार छोटे बच्चों की देखभाल कर रही थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सॉफ्टवेयर ने पढ़ा गलत चेहरा और अमेरिका की बेगुनाह महिला 6 महीने जेल में रही (प्रतिकात्मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका के टेनेसी की एंजेला लिप्स को बैंक धोखाधड़ी के गलत आरोप में छह महीने जेल में रखा गया
  • फेसियल रिकग्निशन तकनीक की गलती से एंजेला को एक संगठित धोखाधड़ी मामले की मुख्य संदिग्ध माना गया था
  • एंजेला कभी जिंदगी में नॉर्थ डकोटा नहीं गई, लेकिन उसे वहां से फरार आरोपी बताकर गिरफ्तार किया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पुलिस की लापरवाही और एक सॉफ्टवेयर की गलती ने अमेरिका में एक महिला की जिंदगी पूरी तरह उलट-पुलट करके रख दी. जो महिला बेगुनाह थी, उसे बैंक धोखाधड़ी के मामले में गलत तरीके से छह महीने तक जेल में रखा गया. 50 साल की एंजेला लिप्स अमेरिका के टेनेसी की रहने वाली हैं और उनपर पिछले साल आपराधिक आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और बाद में प्लेन पर बैठाकर नॉर्थ डकोटा ले गई. गलती पुलिस और तकनीक दोनों से हुई. फेसियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) ने उस महिला को एक संगठित बैंक धोखाधड़ी मामले की मुख्य संदिग्ध बताया था.

लिप्स कभी नॉर्थ डकोटा नहीं गई थीं और उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी प्लेन में सफर भी नहीं किया था, फिर भी उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया गया. अमेरिकी मार्शल सेवा की एक टीम ने उन्हें उस समय बंदूक की नोक पर गिरफ्तार किया था जब वह अपने चार छोटे बच्चों की देखभाल कर रही थीं. यह जानकारी ग्रैंड फोर्क्स हेराल्ड की रिपोर्ट में दी गई. इनपर टेनेसी की काउंटी जेल में इस आरोप में मामला दर्ज कर रखा गया कि वे नॉर्थ डकोटा से न्याय से भागी हुई आरोपी (फ्यूजिटिव) हैं.

टेनेसी की जेल में चार महीने बिताने के बाद, उन पर नॉर्थ डकोटा में व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी के अनधिकृत इस्तेमाल के चार आरोप और चोरी के चार आरोप लगाए गए. जब एक स्थानीय समाचार चैनल ने इस मामले में फार्गो पुलिस विभाग की फाइल हासिल की, तो पता चला कि इस मामले में पुलिस कई बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच कर रही थी. इस दौरान उन्हें एक महिला संदिग्ध मिली जो नकली अमेरिकी सेना का पहचान पत्र (आईडी) इस्तेमाल करके बैंक से दसियों हजार डॉलर निकाल रही थी.

उस महिला की पहचान करने के लिए फार्गो पुलिस ने फेसियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया, जिसने गलत तरीके से एंजेला लिप्स को ही संदिग्ध बता दिया. अपने आरोप पत्र में पुलिस ने लिखा कि चेहरे की बनावट, शरीर के प्रकार, हेयरस्टाइल और बालों के रंग के आधार पर लिप्स संदिग्ध लगती हैं. लेकिन नॉर्थ डकोटा में लिप्स का केस लड़ रहे उनके वकील जे ग्रीनवुड ने कहा, “अगर आपके पास सिर्फ फेसियल रिकग्निशन ही सबूत है, तो मुझे लगता है कि आपको थोड़ा और गहराई से जांच करनी चाहिए.”

लिप्स के बैंक रिकॉर्ड जमा कराने के बाद, ग्रीनवुड ने 19 दिसंबर को कैस काउंटी जेल में फार्गो पुलिस से मुलाकात की. यह पहली बार था जब पुलिस ने पिछले पांच महीनों में महिला से पूछताछ की. इस मुलाकात के पांच दिन बाद ही मामला खारिज कर दिया गया और उन्हें रिहा कर दिया गया.

Advertisement

भले लिप्स ने को अपनी आजादी वापस मिल गई है लेकिन उसने अपना घर, अपनी कार और यहां तक ​​​​कि अपने कुत्ते को भी खो दिया. इसकी वजह है कि जब वह जेल में थी तब वो अपने बिलों का पेमेंट करने में असमर्थ थी. वहीं दूसरी तरफ फार्गो पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: परमाणु हथियारों पर ईरान का सबसे बड़ा दावा, सच निकला तो युद्ध पर ट्रंप का सबसे बड़ा झूठ खुल जाएगा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या US नाटो से बाहर निकल जाएगा? | Mic On Hai | NATO | Trump
Topics mentioned in this article