उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो वाहन और दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हुई थी. टक्कर के बाद बोलेरो वाहन में आग लग गई, जिसमें सवार छह से अधिक लोग जलकर मौत के घाट उतर गए. ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर उसने बोलेरो को पीछे से टक्कर मारी थी.