क्‍यूबा के शीर्ष नेताओं से समझौते को लेकर बातचीत जारी... ट्रंप का बड़ा बयान 

वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की सत्ता से विदाई के बाद ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है. मादुरो सरकार क्यूबा की करीबी सहयोगी रही है और तेल आपूर्ति का अहम स्रोत भी थी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा के शीर्ष नेतृत्व के साथ समझौते को लेकर बातचीत की जा रही है.
  • ट्रंप ने क्यूबा को असफल राष्ट्र बताते हुए उसकी कमजोर अर्थव्यवस्था और वेनेजुएला के समर्थन की कमी पर जोर दिया.
  • अमेरिका ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाने के लिए तेल बेचने वाले देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश जारी किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका क्यूबा के शीर्ष नेतृत्व के साथ समझौते को लेकर बातचीत कर रहा है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा की कमजोर अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाते हुए उसे होने वाली तेल की आपूर्ति को रोकने की धमकी दी थी. फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार‑ए‑लागो एस्टेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने क्यूबा को असफल राष्ट्र करार दिया. उन्होंने कहा कि क्यूबा लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है और अब उसके पास वेनेजुएला का सहारा भी नहीं बचा है. 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, “हम क्यूबा के लोगों और वहां के शीर्ष नेताओं से बात कर रहे हैं, ताकि देखा जा सके कि आगे क्या किया जा सकता है. मुझे लगता है कि हम क्यूबा के साथ कोई समझौता करेंगे.”

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका ने हमला किया तो छिड़ेगा युद्ध', ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी

क्‍यूबा पर लगातार दबाव बना रहे ट्रंप

हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रस्तावित समझौते की शर्तें क्या होंगी. उनकी दूसरी सरकार ने तीन जनवरी को वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की सत्ता से विदाई के बाद क्यूबा पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है. मादुरो सरकार क्यूबा की करीबी सहयोगी रही है और तेल आपूर्ति का अहम स्रोत भी थी. 

बीते गुरुवार को ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी गई. इसके अगले ही दिन हवाना में गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं. 

ये भी पढ़ें: सैन्य जीत जल्द ही... रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप को बताया 'भावुक'

ईंधन संकट से जूझ रहा है क्‍यूबा

इस बीच, क्यूबा में अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स माइक हैमर ने बताया कि मध्य क्यूबा के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि क्यूबा सरकार उसके राजनयिकों के कामकाज में बाधा डाल रही है, जबकि हवाना ने अमेरिका पर अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. लगातार बिजली कटौती और ईंधन संकट क्यूबा में हालात को और गंभीर बना रहे हैं. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
त्यौहार पर Delhi को बम से उड़ाने की साजिश! Lashkar का IED प्लॉट | Lal Quila-Chandi Chowk हाई अलर्ट
Topics mentioned in this article