महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य करने के नियम बवाल मचा है. 1 मई से मराठी भाषा परीक्षण और निरीक्षण अभियान शुरू होगा, नियमों के उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द भी हो सकता है. CM फडणवीस ने कहा कि गैर-मराठी चालकों को मराठी सिखाई जाएगी, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.