सूरत के अलथान पुलिस स्टेशन के बाहर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हिंदू संगठनों के लोग आरोपी की मांग लेकर थाने पर पहुंचे थे. पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद 4 पुलिस स्टेशनों की गाड़ियां और क्राइम ब्रांच तैनात की गईं.