अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा के शीर्ष नेतृत्व के साथ समझौते को लेकर बातचीत की जा रही है. ट्रंप ने क्यूबा को असफल राष्ट्र बताते हुए उसकी कमजोर अर्थव्यवस्था और वेनेजुएला के समर्थन की कमी पर जोर दिया. अमेरिका ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाने के लिए तेल बेचने वाले देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश जारी किया है.