एवरेस्ट की चोटी से लापता नेपाली गाइड 6 दिन बाद रेंगकर लौटा वापस, सबने मान लिया था मर चुका

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई सबसे मुश्किल मानी जाती है. इस सीजन में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से दो भारतीय हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mount Everest News: हिलेरी दावा शेरपा को हेलीकॉप्टर से हॉस्पिटल भेजा गया है (फोटो- AFP)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नेपाल के गाइड हिलेरी दावा शेरपा एवरेस्ट की चोटी से 6 दिन पहले लापता हो गए थे और अब वे रेंगकर नीचे पहुंचे है
  • शेरपा अपने साथ पर्वतारोही क्रिस थ्रॉल को चोटी तक ले गए थे लेकिन नीचे उतरते समय दोनों अलग हो गए
  • थ्रॉल ने बताया कि पूरा सफर खराब मौसम की वजह से बहुत लंबा था. जो 5 दिन में पूरा होना चाहिए था, उसमें 11 दिन लगे

एक नेपाली गाइड दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के बाद छह दिनों से लापता था, जिसे मरा हुआ समझ लिया गया था, अब वह जिंदा मिल गया है. जिंदगी की जंग वो कुछ ऐसे लड़कर जीत गया कि वह खुद रेंगते हुए बेस कैंप तक पहुंचा. इस अनुभवी गाइड का नाम हिलेरी दावा शेरपा है, जो 30 मई की सुबह माउंट एवरेस्ट की चोटी के ऊपरी हिस्से में अचानक गायब हो गए थे. इसके 6 दिन बाद गुरुवार की सुबह उन्हें बेस कैंप के पास पाया गया.

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सागरमाथा प्रदूषण नियंत्रण समिति की टीम ने ढूंढा. यह नेपाली टीम एवरेस्ट पर रास्ते तय करने और वहां का कचरा साफ करने में मदद करती है.

मौत का शोक मनाने लगे थे लोग

A 8K एक्सपीडिशन्स के पेम्बा शेरपा इस सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहे थे. उन्होंने एएफपी को बताया कि हिलेरी दावा रेंगते हुए नीचे आ रहे थे. उन्होंने कहा, “एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है ताकि उनको काठमांडू के अस्पताल ले जाया जा सके.”

पर्वतारोही क्रिस थ्रॉल ने कहा कि उन्होंने और हिलेरी दावा शेरपा ने 29 मई को शाम लगभग 5 बजे 8,849 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी को सफलतापूर्वक फतह की थी. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने शेरपा को मरा मानकर शोक जताया था. उन्होंने शेरपा को “बहुत शांत और दयालु इंसान और असली ‘पहाड़ों का टाइगर'” कहा, क्योंकि उन्हें लगा था कि वह मर गए हैं.

हिलेरी दावा शेरपा को हेलीकॉप्टर से हॉस्पिटल भेजा गया (फोटो- AFP)

थ्रॉल ने बताया कि 30 मई को वह कैंप चार से नीचे उतरना शुरू कर चुके थे, जो लगभग 7,950 मीटर की ऊंचाई पर है और ऑक्सीजन की कमी वाले “डेथ जोन” के पास है. उन्होंने कहा कि नीचे उतरते समय शेरपा रुक गए थे. “वह अपने बैग के साथ आराम के लिए बैठ गए थे, ये लोग बहुत भारी सामान उठाते हैं. मैंने मुड़कर कहा, हिलेरी, तुम ठीक हो भाई? उन्होंने कहा, ‘हां, हां, ठीक हूं क्रिस, तुम जाओ, जाओ!' यह हमारे लिए नया नहीं है, हम अक्सर ऐसे आगे-पीछे चलते हैं.”

Advertisement

थ्रॉल ने बताया कि पूरा सफर बहुत लंबा था. जो पांच दिन में पूरा होना चाहिए था, वह 11 दिन लग गया, इतना कठिन मौसम था. वापस हिलेरी दावा उन्हें नहीं मिले. इसके बाद सर्च टीमों ने उन्हें को ढूंढने के लिए अभियान चलाया, लेकिन वह गुरुवार सुबह तक नहीं मिले. आखिर में पता चला कि वह खुद ही नीचे आ चुके थे, वो भी रेंगकर.

बता दें कि इस सीजन में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है- दो भारतीय और तीन नेपाली पर्वतारोही जो एवरेस्ट की तैयारी कराने में शामिल थे. सरकार के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में 1000 से अधिक पर्वतारोही एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचे, जो अब तक का सबसे व्यस्त सीजन माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तालिबान को एक अफगानी महिला का करारा जवाब, हमले में बची थी, अब एवरेस्ट जीता, भारत से भी कनेक्शन

यह भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट में रिकॉर्ड! दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर नेपाल से एक ही दिन में चढ़े 275 पर्वतारोही

Featured Video Of The Day
सूखे की मार झेल रहा मराठवाड़ा, बांध में मरी मछलियां
Topics mentioned in this article