US-Israel Iran Attack News Live Updates : बीती रात ईरान के आसमान ने बारूद की वो बारिश देखी जिसने दशकों पुराने साम्राज्य की नींव हिला दी. इजरायली वायु सेना के कई लड़ाकू विमानों ने 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के तहत तेहरान की किलेबंदी को तिनके की तरह बिखेर दिया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि एक 'सर्जिकल डिकैपिटेशन' था, जिसमें एक ही झटके में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 शीर्ष सैन्य सूरमाओं का अस्तित्व मिटा दिया गया. ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा कौम, हाइफा, खोर्रमाबाद और इस्फहान पर मिसाइलें दागीं. ईरान सरकार के कुछ कार्यालयों पर भी हमला हुआ. ईरान ने कुवैत, यूएई, बहरीन समेत कई देशों पर हमला किया, जहां यूएस बेस हैं. आज भी सुबह से इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है.
ईरान पर इजरायल के अटैक की 5 बड़ी बातें
- इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
- इजरायल अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
- हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
- US- अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
- इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.
न रूस से दोस्ती काम आई न चीन से रिश्ते... खामेनेई को घर में घुसकर मार गया अमेरिका
गृह युद्ध, नया लीडर, अमेरिकी पपेट या सैन्य शासन... ईरान में अब क्या-क्या हो सकता है?
खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान का नया नेता कौन? कैसे बनेगा नया सुप्रीम लीडर; सबकुछ समझिए
मिसाइल देखकर हम डरे हुए हैं, सरकार मदद करे; दुबई में फंसे भारतीय छात्र ने लगाई गुहार
US-Israel Attacks Iran LIVE | इजरायल के ईरान पर हमले से जुड़े बड़े अपडेट
Iran-Israel conflict LIVE: अब्राहम लिंकन पोत पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
ईरान ने अमेरिकी नौसेना की ताकत माने जाने वाले विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) को अपना निशाना बनाया है. रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की ओर से इस शक्तिशाली युद्धपोत पर एक साथ चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. प्रेस टीवी के हवाले से यह जानकारी आई है.
Iran-Israel conflict LIVE : तेहरान पर फिर से नया हमला
इजरायल ने तेहरान पर फिर से नया हमला शुरू की है और कहा कि इसका उद्देश्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद आसमान पर अपना वर्चस्व स्थापित करना है. इस हत्या के बाद इस्लामी गणराज्य 5 दशकों में अपनी सबसे बड़ी चुनौती के बीच अपने नेतृत्व का पुनर्निर्माण करने के लिए संघर्ष कर रहा है.
US-Israel Attacks Iran Live : ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की इज़रायली हमले में मौत
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की इजरायल के हमले में मौत
US-Israel Attacks Iran Live: इजरायल के बेत शेमेश शहर पर गिरी ईरान की मिसाइल, 9 की मौत
ईरान की ओर से दागी गई बैलेस्टिक मिसाइलों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताज़ा हमले में इजरायल के बेत शेमेश शहर के एक रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरी है, जिससे वहां भारी तबाही हुई है. 9 लोगों की मौत हुई है औऱ 20 लोग घायल हुए हैं.
US Israel Iran News Today Live Updates : UAE पर ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइल और 541 ड्रोनों से अटेक किया
संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा ने अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइलों, 2 क्रूज मिसाइलों और 541 ईरानी ड्रोनों का सामना किया है. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरानी हमले के दूसरे दिन सुबह संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने और 8 मिसाइलों को समुद्र में गिराने में सफलता प्राप्त की, साथ ही 2 क्रूज मिसाइलों और 311 ड्रोनों को भी नष्ट किया. 21 ड्रोन नागरिक ठिकानों पर गिरे, जिससे विभिन्न खतरों से निपटने में संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना और वायु रक्षा बलों की क्षमता की पुष्टि होती है.
Iran-Israel conflict LIVE : इजरायल-ईरान तनाव : तेल अवीव में सायरन और धमाकों के बीच शेल्टरों में रह रहे लोग
इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेल अवीव में गूंजते सायरन और धमाकों के बीच शेल्टरों में छिपे लोगों ने अपने जीवन के सबसे खौफनाक हालातों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे यह लड़ाई आम लोगों और इलाकों के बीच तक पहुंच गई है. एक स्थानीय निवासी ने उन तनावपूर्ण क्षणों को याद करते हुए कहा, “यह लगातार जारी था, लेकिन हमारे पास शेल्टर तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय था. मैंने सायरन और धमाके की आवाज सुनी और सोचा, हमें शेल्टर में जाना चाहिए. हम पूरे दिन और पूरी रात शेल्टर में रहे.”
Iran-Israel conflict LIVE : हम अपनी रक्षा के लिए तैयार- यूएई की राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी
यूएई की राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने सीएनएन से कहा कि हम अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं. हमें उम्मीद है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी, लेकिन हम इस तरह के गैरकानूनी और अनुचित हमलों को सहते हुए चुपचाप नहीं बैठेंगे.
Iran-Israel conflict LIVE : ईरान के मिसाइल हमले में बेत शेमेश में कम से कम 6 लोग मारे गए
US Israel Iran News Today Live Updates: इज़रायल के बेत शेमेश में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल का हमला, 20 लोग घायल
US-Israel Attacks Iran LIVE : इजरायल के बेत शेमेश शहर पर गिरी ईरान की मिसाइल
ईरान की ओर से दागी गई बैलेस्टिक मिसाइलों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताज़ा हमले में इजरायल के बेत शेमेश शहर के एक रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरी है, जिससे वहां भारी तबाही हुई है. 8 लोगों की मौत हुई है औऱ 20 लोग घायल हुए हैं.
US-Israel Attacks Iran LIVE : कुवैत पर ईरानी ड्रोन का बड़ा हमला, एयर डिफेंस सिस्टम ने फेल किया अटैक
US-Israel Attacks Iran LIVE : 'खामेनेई की हत्या, इस्लाम के विरुद्ध युद्ध' - ईरान के राष्ट्रपति
US-Israel Attacks Iran LIVE : ईरान ने कुवैत को निशाना बनाते हुए नया हमला किया
ईरान ने कुवैत को निशाना बनाते हुए नया हमला किया है. हालांकि, कुवैत के मुस्तैद एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते इन आत्मघाती ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया और एक बड़ी तबाही को टाल दिया.
US-Israel Attacks Iran LIVE : ईरान के हमले से इजरायल में हताहतों और नुकसान की खबर
AFP की रिपोर्ट के हवाले से इजरायल पर ईरान के भीषण मिसाइल हमले के बाद हताहतों और नुकसान की शुरुआती खबरें सामने आने लगी हैं. इजरायली बचाव दल (रेस्क्यू टीमें) घटनास्थल पर तैनात हैं और मलबे के बीच राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं.
Israel Attacks Iran LIVE : ईरान के खिलाफ सैन्य जवाबी कार्रवाई करेगा सऊदी अरब
सीएनएन के हवाले से यह खबर आई है कि सऊदी अरब ने घोषणा की है कि अगर अमेरिका द्वारा सऊदी अरब में स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहे तो वह ईरान के खिलाफ सैन्य जवाबी कार्रवाई करेगा.
Israel Attacks Iran LIVE : आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में हंगामा, कराची में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
Israel Attacks Iran LIVE : ग्रैंड अयातुल्ला नासिर शिराजी ने US-इजरायल के खिलाफ किया जिहाद का एलान, कहा- 'बदला लेना मुसलमानों का धार्मिक कर्तव्य'
सुप्रीम लीडर, 40 कमांडर, एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मी चीफ...इजरायल के हमले में ईरान ने अब तक क्या-क्या खोया? | America Israel attacks on iran what iran lost in two day war with israreli army idf
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों का आज दूसरा दिन है. दो दिन में ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अलावा 40 टॉप कमांडरों को खो दिया है.
Israel Attacks Iran LIVE : राष्ट्रपति ने नेता की शहादत को मुसलमानों के खिलाफ युद्ध बताया
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनी की शहादत पर शोक संदेश देते हुए राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि इस्लामी उम्माह के इस महान सेनापति की हत्या मुसलमानों, विशेषकर विश्व भर के शियाओं के खिलाफ एक स्पष्ट युद्ध है.
शब्बत के दिन हमला नहीं होगा, खामेनेई की हत्या क्या ईरान की इन 3 गलतियों के कारण हुई? | Iran-Israel War: Iran Mistakes that even led to Khamenei Death, Shabbat Day
ईरान को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि हमले के लिए शब्बत के दिन चुना जाएगा. यह एक बड़ी गलती साबित हुई. साथ ही ईरान का एयर डिफेंस बेहद कमजोर निकला. ईरान सरकार में इजरायल और अमेरिका के जासूस बड़े भीतर तक थे. जिसने खामेनेई के सटीक ठिकाने की जानकारी मिली. मोसाद तक में जासूसों के शामिल होने की बात सामने आई है.
US-Israel Iran War LIVE : अयातुल्ला सैयद की मौत पर पुतिन संवेदना व्यक्त की
व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
Israel Attacks Iran LIVE : ईरान के हमले से ओमान की खाड़ी में तेल के टैंकर में लगी आग
Israel Attacks Iran LIVE : आईडीएफ ने जारी किया अलर्ट
आईडीएफ ने कुछ समय पहले ईरान से इजराइल की सीमा की ओर मिसाइलें दागे जाने की सूचना दी है. रक्षा प्रणालियां इस खतरे को रोकने के लिए सक्रिय हैं. जनता से अनुरोध है कि वे जिम्मेदारी निभाएं और निर्देशों का पालन करें. चेतावनी मिलते ही सुरक्षित स्थानों में प्रवेश करें और अगली सूचना मिलने तक वहीं रहें.
US-Israel Attacks Iran LIVE : इजरायल से ईरान के लड़ाकू विमानों को किया तबाह
IDF ने वीडियो जारी कर कहा कि पश्चिमी ईरान के तब्रीज़ हवाई अड्डे पर दो एफ5 और एफ4 लड़ाकू विमानों पर हमला किया गया, जब वे उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे. यह हमला ईरानी वायु सेना की गतिविधियों को कमजोर करने और उनकी हवाई रक्षा को और अधिक कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था.
US-Israel Attacks Iran LIVE : इजरायल पर फिर ईरान ने दागी बैलेस्टिक मिसाइलें
IDF ने पुष्टि की है कि ईरान की ओर से दर्जनों बैलेस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे पूरे इजरायल में खतरे के सायरन गूंज रहे हैं. इस हमले के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह अलर्ट पर है.
US-Israel Attacks Iran LIVE : दुबई पर फिर हमला
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में एक और विस्फोट की खबर. एक ईरानी ड्रोन के हमले के बाद एक औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गई.
US-Israel Attacks Iran LIVE : अयातुल्ला अराफी बने ईरान के अंतरिम प्रमुख
Iran War LIVE : यह हमला अस्वीकार्य- चीनी
चीनी विदेश मंत्री वांग ने कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले करना अस्वीकार्य है.
Iran War LIVE : तेल टैंकर स्काईलाइट में ओमान की खाड़ी में आग लगी
ईरानी हमले के बाद पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर स्काईलाइट में ओमान की खाड़ी में आग लग गई. सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, चार घायल हैं.
Iran War LIVE : पलभर में खाक हुईं इमारतें, चारों तरफ धुआं ही धुआं! देखें - कैसे मलबे में तब्दील हुआ ईरान का कमांड सेंटर?
अयातुल्ला अराफी बने ईरान के अंतरिम नेता
ISNA की रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्ला अराफी को ईरान की 'अंतरिम नेतृत्व परिषद' में एक कानूनी विशेषज्ञ (न्यायविद) के तौर पर शामिल किया गया है. सर्वोच्च नेता का पद अभी स्थायी रूप से खाली होने या किसी अन्य कारण से अराफी को कुछ समय के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Israel Iran War News LIVE: 1500 मिसाइलों से किया ईरान पर हमला, 40 कमांडर मारे, IDF ने बताया
इजरायली कमांडर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इजरायल ने ईरान के 40 बड़े कमांडरों को मार गिराया है. ईरान पर 1500 मिसाइलों से हमला किया. IDF ने कहा है कि ईरान में आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था. अभी हमले और तेज होंगे.
Israel Iran Conflict LIVE: रियाद में भी धमाकों की आवाज
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के पूर्वी हिस्से में धमाकों की आवाज सुनी गई. इसके अलावा दुबई और शारजाह में भी धमाके हुए हैं. दुबई ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है.
Israel Iran Conflict LIVE: इजरायल ने तेहरान पर ताजा हमले का वीडियो जारी किया
ईरान के तेहरान पर अमेरिका और इजरायल ने एक बार फिर जोरदार हमला किया है. इजरायली वायु सेना ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है. इजरायली सेना ने लिखा कि तेहरान के बीचों-बीच ईरानी आतंकवादी शासन के हेडक्वार्टर पर हमला किया है.
ईरान ने अहमद वाहिदी को सेना का नया मुखिया नियुक्त किया
ईरान के तेहरान में इजरायल ने किया है बड़ा हमला
US-Israel Iran Attack LIVE: ईरान के हमलों के बीच दुबई ने अपने नागरिकों के लिए जारी किये ये अलर्ट
ईरान के अटैक के बीच दुबई के लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. सभी लोगों से फोन अलर्ट पर रहने का कहना गया है. दुबई में मिसाइल अटैक का खतरा हो सकता है. ऐसे में लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा गया है.
Israel Iran War News LIVE: ओमान के दुकम पोर्ट पर ड्रोन अटैक
ओमान न्यूज एजेंसी (ONA) ने एक सिक्योरिटी सोर्स के हवाले से बताया कि ओमान के कमर्शियल पोर्ट दुकम पर दो ड्रोन ने हमला किया. इससे पहले ओमान ने बताया था कि उसके खासाब बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ.
Israel Iran Conflict LIVE: दुबई और शारजाह में जोरदार धमाके
दुबई के बाद अब शारजाह में भी जोरदार धमाके सुने गए हैं. ईरान लगातार कई देशों में यूएस बेस को निशाना बना रहा है.
US-Israel Iran Attack LIVE: ईरान अटैक पर ओवैसी का बयान आया सामने
ईरान युद्ध पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने रमजान की मुबारक महीने में जहां पर पूरी दुनिया के मुसलमान रमजान के मुबारक महीने में ईरान पर हमला किया है. इस हमले की हम निंदा करते हैं. ईरान पर हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. एक लड़कियों के स्कूल में बच्चियों की मौत हो गई.
Israel Iran Conflict LIVE: ओमान में तेल टैंकर पर हमला
ओमान के पोर्ट पर तेल टैंकर पर हमला हुआ है. ओमान ने बताया कि खासाब बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें उसमें सवार 4 नाविक घायल हो गए.
Israel Iran War News LIVE: बेंजामिन नेतन्याहू करेंगे सिक्योरिटी कैबिनेट की मीटिंग
टाइम्स ऑफ इजरायल ने इजरायली मंत्री के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज शाम 9 बजे अपनी सिक्योरिटी कैबिनेट की मीटिंग करेंगे. इजरायल मने एक बार फिर से ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं.
Israel Iran Conflict LIVE: इजरायल ने तेहरान में फिर किए हमले, सुनी गई धमाकों की आवाज
इजरायल ने फिर से ईरान में हमले तेज कर दिए हैं. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई. ये धमाके सैय्यद खानदान और कसर चौराहों, वनक स्क्वायर और मोताहारी स्ट्रीट के इलाके में सुने गए.
Israel Iran Conflict LIVE: कराची में पुलिस से झड़प के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई
पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने कराची के सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के हवाले से बताया कि US काउंसलेट के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई.
Israel Iran Conflict LIVE: ईरान की मस्जिद पर फहराया बदले का प्रतीक लाल झंडा
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान की जामकरन मस्जिद पर लाल झंडा फहराया गया है. ये झंडा इस्लामिक क्रांति के लीडर के खून का बदला लेने का प्रतीक है.
US-Israel Iran Attack LIVE: मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE ने स्थगित की बोर्ड परीक्षाएं
मिडिल ईस्ट रीजन में CBSE ने क्लास X और क्लास XII की परीक्षाओं में बदलाव किया है.
CBSE ने नोटिस के मुताबिक, स्टूडेंट्स और स्कूलों को बताया जाता है कि मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात की वजह से बोर्ड ने ये फैसला किया है:
1. सोमवार, 02 मार्च 2026 को होने वाले क्लास X और क्लास XII दोनों के एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए हैं. नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी.
2. बोर्ड मंगलवार, 03 मार्च 2026 को हालात का रिव्यू करेगा और 05 मार्च से होने वाले एग्जाम के बारे में सही फैसला लेगा,
Israel Iran War News LIVE: ये हमला कूटनीति में बड़ा विश्वासघात, UN में रूस का बयान
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद रूस ने UN में बड़ा बयान दिया है. रूस ने कहा है कि यह हमला कूटनीति में बड़ा विश्वासघात है.
Israel Iran War News LIVE: कराची में पुलिस के साथ झड़प में 6 लोगों की मौत
खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी काउंसलेट में प्रदर्शन हुआ. इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई. इस झड़प में छह लोगों की मौत हो गई. सिंध के गृह मंत्री ने मामले में रिपोर्ट मांगी है और कड़ी सुरक्षा का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश. 4 लोगों की मौत
ईरान में एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि यह क्रैश ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर दक्षिण में, इस्फहान प्रांत के दोरचेह शहर में हुआ. इसमें बताया गया कि क्रैश में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई.
Israel Iran Attack LIVE: दुबई में ड्रोन का मलबा गिरने से दो लोग घायल
दुबई के मीडिया ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि एयर डिफेंस द्वारा इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन का मलबा दुबई में दो घरों के आंगन में गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए.
Israel Iran Conflict LIVE: ईरान में खामेनेई की हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के कई शहरों में लोग सड़क पर उतर आए हैं. हजारों लोग खामेनेई की हत्या पर मातम मना रहे हैं. वीडियो इस्फहान का है.
Israel Iran War News LIVE: कराची में अमेरिकी काउंसलेट में भीड़ का प्रदर्शन और आगजनी
कराची में अमेरिकी काउंसलेट में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई है. भीड़ काउंसलेट के भीतर घुस गई. काउंसलेट के कुछ हिस्सों में आगजनी भी हुई. ईरान में खामेनेई की हत्या के बाद भीड़ प्रदर्शन कर रही है.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल के हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसवी की मौत
IRNA एजेंसी का कहना है कि शनिवार को ईरान पर US-इजराइल के हमलों में ईरानी आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसवी और डिफेंस मिनिस्टर अजीज नसीरजादेह मारे गए.
US-Israel Iran Attack LIVE: जॉर्डन में US एम्बेसी ने लोगों को जारी किया अलर्ट
जॉर्डन में US एम्बेसी ने सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है. इसमें कहा गया, 'रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जॉर्डन के एयरस्पेस में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट हैं. तुरंत ऊपर से कवर लें और सुरक्षित जगह पर रहें.
Israel Iran War: हम खामेनई के रास्ते को और मजबूत करेंगे
खामेनई की मौत पर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि खामेनेई पक्के और वफादार थे. ईरान उनके रास्ते को मजबूती और पक्के इरादे के साथ जारी रखेंगे. हम अमेरिका और इज़राइली दुश्मन को बताते हैं कि आपने हमारी रेड लाइन पार की है और आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. हमारी सेनाओं ने सभी इजराइली दुश्मन सेंटर्स और US बेस पर हमला किया है और हमारा हमला जारी रहेगा.ईरान ने इस पल के लिए तैयारी कर ली है और हम कमांडर की शहादत के बाद भी रास्ते पर चलते रहेंगे.
US-Iran war LIVE: दिल्ली में ईरानी एम्बेसी ने अपना झंका आधा झुकाया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी एम्बेसी ने अपना झंडा आधा झुका दिया है.
Israel Iran News: ऐसा हमला करेंगे जो कभी देखा ना होगा: ट्रंप
ईरान के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा,'ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे. लेकिन बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसा ज़ोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया.'
Israel Attacks on Iran: भारत ने 28 मार्च तक मिडिल ईस्ट की कई फ्लाइट्स रद्द की
दुबई एयरस्पेस बंद होने का भारत पर असर देखने को मिला है. ईरान एयरस्पेस पर पाबंदियों के बीच 410 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं. भारत ने वेस्ट एशिया एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कीं. दुबई रोजाना 2000 से ज़्यादा फ्लाइट्स हैंडल करता है. गल्फ रीजन एशिया-यूरोप-अफ्रीका-नॉर्थ अमेरिका को जोड़ने वाला एक ज़रूरी एविएशन कॉरिडोर है. इंडिगो ने अल्माटी, बाकू, ताशकंद, त्बिलिसी की फ्लाइट को सस्पेंड किया. ये सस्पेंशन 28 मार्च तक बढ़ाया गया है.
Israel Iran News: IRGC ने US बेस और तेल अवीव में किए हमले
ईरान इंटरनेशनल मीडिया ने IRCG के हवाले से बताया कि ईरान ने US मिलिट्री बेस और इजराइली ठिकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. हमलों में 27 अमेरिकी बेस के साथ-साथ इजराइली ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, जिसमें तेल नोफ एयरबेस, तेल अवीव में हाकिर्या में इजराइली सेना का कमांड हेडक्वार्टर और शहर में एक बड़ा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स शामिल है.
Israel Iran News: इजराइली सेना ने देशवासियों से की बंकरों में रहने की अपील
इजराइली सेना ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे ईरानी बमबारी से प्रभावित इलाकों की लोकेशन शेयर न करें, क्योंकि जवाबी हमले जारी हैं. एक नए पोस्ट में सेना ने यह भी कहा कि जब तक लोगों को बाहर निकलने के लिए न कहा जाए, वे सुरक्षित बंकरों में ही रहें. अगर कोई अलर्ट नहीं मिला है, तो सुरक्षित जगह के पास ही रहें. इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 20वीं बार, ईरानी मिसाइल हमले के कारण लाखों इजराइली बंकरों में शरण ले रहे हैं.
Iran Attack US Base: ईरान ने अमेरिका के 27 ठिकानों पर किया हमला
ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान ने 27 ठिकानों पर हमला किया है. दोहा और दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं.
Iran Israel Attack LIVE: अब ईरान से बातचीत होगी आसान: ट्रंप
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अब ईरान के साथ बातचीत आसान हो जाएगी.
Iran US War: ईरान में की एयर स्ट्राइक का अमेरिका ने जारी किया वीडियो
अमेरिका ने ईरान में की गई एयर स्ट्राइक का वीडियो जारी किया है.
Iran US News: ईरान ने लीडरशिप काउंसिल बनाई, जो चुनेगी नया सुप्रीम लीडर
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA का कहना है कि प्रेसिडेंट, ज्यूडिशियरी चीफ और गार्डियन काउंसिल के एक ज्यूरिस्ट से बनी एक लीडरशिप काउंसिल कुछ समय के लिए सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी संभालेगी. ईरान के संविधान के तहत, ऐसी काउंसिल तब तक लीडरशिप की ताकत अपने हाथ में ले सकती है जब तक कि एक्सपर्ट्स की असेंबली नया सुप्रीम लीडर नहीं चुन लेती.
Iran News LIVE: खामेनेई के बेटे को बनाया ईरान का नया सुप्रीम लीडर: सूत्र
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है.
Israel Iran LIVE News: इरान में US बेस को हमलावरों ने बनाया निशाना
इराकी हथियारबंद ग्रुप ने इराक के कुर्दिस्तान इलाके के एरबिल में एक US बेस को निशाना बनाया है.
अमेरिका से बदला लेने की कसम खाते हैं : ईरान के राष्ट्रपति का बयान
ईरान ने सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि बदला लेंगे. US सैन्य बेस को निशाना बनाएंगे. ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका से बदला लेने की कसम खाते हैं. खामेनेई के हत्यारों को सजा मिलेगी.
Israel Iran LIVE News: ईरान को मिला नया कमांडर-इन-चीफ
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान हो चुका है. ईरानी मीडिया डेली ईरान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है.
Israel Iran Attack LIVE: लेबनान के बॉर्डर वाले शहरों में संदिग्ध ड्रोन और रॉकेट फायर के सायरन बज रहे
लेबनान बॉर्डर के पास कई इजराइली इलाकों में संदिग्ध ड्रोन घुसपैठ के कारण एयर रेड सायरन एक्टिवेट हो गए हैं. गजार शहर में रॉकेट अलर्ट भी सुना गया है.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल ने फिर तेज किए हमले, ईरान के डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना
IDF का कहना है कि ईरान में हाल के हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया. IDF का कहना है कि करीब 30 ठिकानों पर हाल के हमलों के बाद, एयर फोर्स पश्चिमी और मध्य ईरान में हमले जारी रखे हुए है. मिलिट्री का कहना है कि दर्जनों इजराइली फाइटर जेट्स के हमलों का मकसद ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और एरियल डिफेंस सिस्टम को नुकसान पहुंचाना था, जिसमें मिसाइल लॉन्चर, कमांड पोस्ट और सरकारी ठिकाने शामिल थे.
Israel Iran LIVE News: देश निकाला प्रिंस पहलवी बोले- खामेनेई के बाद ईरान आजादी के करीब
ईरान के देश निकाला प्रिंस रेजा पहलवी ने अमेरिका और इजराइली हमलों का स्वागत किया है, जिसमें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की खबर है. उन्होंने कहा कि यह पल इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ ईरान के लंबे संघर्ष में एक अहम मोड़ ला सकता है. द वॉशिंगटन पोस्ट के लिए एक ऑप-एड में लिखते हुए, पहलवी ने ईरानी लोगों का साथ देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि आखिरी नतीजा खुद ईरानियों पर निर्भर करेगा.
Israel Iran Attack LIVE: कल सुबह-सुबह ही हो गई थी खामेनेई की मौत: ईरान मीडिया
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कमांडर खामेनेई की शनिवार सुबह-सुबह मौत हो गई थी. खामेनेई सुबह-सुबह उनके ऑफिस में थे. तभी इजरायल ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई.
Israel Iran LIVE News: ईरान ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया: सरकारी न्यूज एजेंसी
ईरान की फार्स एजेंसी ने बताया है कि सरकार ने खामेनेई की मौत बाद 40 दिन के सावर्जनिक शोक का ऐलान किया है. इसने सात दिन की पब्लिक छुट्टियों का भी ऐलान किया है. खामेनेई की मौत का दावा ईरान की सरकारी मीडिया पर किया गया था.
Israel Iran LIVE News: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने का दावा
इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम कमांडर अली खामेनेई की मौत हो गई है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू भी यह दावा कर चुके हैं.
Israel Strikes Iran LIVE: इजरायल ने फिर तेज किए हमले
टाइम्स ऑफ इजरायल ने IDF के हवाले से बताया कि वह ईरान पर हवाई हमलों की एक नई सीरीज कर रहा है. जिसमें उसके बैलिस्टिक मिसाइल ऐरे और एयर डिफेंस को निशाना बनाया जा रहा है. ईरानी सरकारी मीडिया ने तेहरान में एक धमाके की खबर दी है.
Israel Iran Attack LIVE: स्पाइसजेट ने भी 1 मार्च को 15 उड़ाने रद्द की
मिडिल ईस्ट के हालात को लेकर एयरलाइन्स का बयान सामने आया है. मौजूदा हालात के कारण यूएई का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस वजह से भारत और यूएई के बीच चलने वाली सभी स्पाइसजेट उड़ानें 1 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं. एयर स्पेस बंद होने से 28 फरवरी और 1 मार्च को बड़ी संख्या में उड़ने रद्द हुईं. 28 फरवरी को भी 11 फ्लाइट रद्द हुईं हैं.
1 मार्च को इन उड़ानों को रद्द किया गया
- मुंबई- दुबई
- दिल्ली- दुबई
- अहमदाबाद- शारजाह
- अमृतसर- दुबई
- जयपुर-दुबई
- मदुरई-दुबई
- दुबई- मुंबई
- दुबई- पुणे
- दुबई- अमृतसर
- दुबई- जयपुर
- दुबई- मदुरई
- दुबई- दिल्ली
- दुबई- कोच्ची
- दुबई- कैलिकट
- शारजाह-अहमदाबाद
ईरान के कोम इलाके में स्थित मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला: आईडीएफ
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कहा है कि उसने ईरान के कोम इलाके में स्थित मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया है. यह हमला गद्र एच-1 बैलेस्टिक मिसाइलों के भंडार को निशाना बनाकर किया गया, जिनमें सैकड़ों पाउंड विस्फोटक भरे हुए थे. इस हमले से ईरान की आक्रमण क्षमता में भारी गिरावट आई है. इससे कई ऐसे लॉन्च रोके जा सका हैं, जिनसे इजरायल और मध्य पूर्व के नागरिकों को खतरा था.
ईरान पर हमलों के बाद मार्को रुबियो ने रद्द की इजरायल यात्रा
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद अगले सप्ताह की शुरुआत में होने वाली अपनी इजरायल यात्रा रद्द कर दी है.
ईरान पर फिर हमला, बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली और एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना: इजरायल एयरफोर्स
इजरायल की वायु सेना ने एक्स पोस्ट में कहा कि वायु सेना ने कुछ समय पहले मध्य ईरान के इलाकों में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने के लिए एक बार फिर हमला किया गया है.
मध्य-पूर्व के हालात के मद्देनजर मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मध्य पूर्व की स्थिति के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: इंडिगो
इंडिगो ने मध्य पूर्व की परिस्थितियों के मद्देनजर एक बयान जारी कर कहा है कि हम सतर्क हैं और ईरान और मध्य पूर्व के आसपास के क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रहे हैं हैं. हमारे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम समझते हैं कि स्थिति में हो रहे बदलावों से अनिश्चितता उत्पन्न हो सकती है. कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें सभी घटनाक्रमों की सावधानीपूर्वक समीक्षा कर रही हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ सोच-समझकर निर्णय ले रही हैं.
हमले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते हैं: यूएन महासचिव
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि मैं मध्य पूर्व में आज हुए सैन्य तनाव की कड़ी निंदा करता हूं. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और उसके बाद ईरान द्वारा किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते हैं. इन कार्रवाइयों से ऐसी घटनाओं की श्रृंखला शुरू होने का खतरा है, जिसे दुनिया के सबसे अस्थिर क्षेत्र में कोई नियंत्रित नहीं कर सकता है. स्थायी शांति केवल शांतिपूर्ण तरीकों से ही प्राप्त की जा सकती है, जिसमें वास्तविक संवाद और बातचीत शामिल है.
खामेनेई की मौत हो गई है: डोनाल्ड ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा किया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई की मृत्यु हो गई है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन अनेक देशों के लोगों के लिए भी न्याय है.
मिडिल ईस्ट के हालातों के मद्देनजर स्पाइसजेट की आज 15 उड़ानें रद्द
स्पाइसजेट ने आज 1 अपनी 15 उड़ानें रद्द कर दी हैं. साथ ही मिडिल ईस्ट के हालात को लेकर एयरलाइंस का बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा हालात के कारण यूएई का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस वजह से भारत और यूएई के बीच चलने वाली सभी स्पाइसजेट उड़ानें 1 मार्च को रद्द कर दी गई हैं. एयर स्पेस बंद होने से 28 फरवरी और 1 मार्च को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं. स्पाइसजेट की 28 फरवरी को 11 फ्लाइट रद्द हुई. वहीं 1 मार्च को इन उड़ानों को रद्द किया गया है
- मुंबई- दुबई
- दिल्ली- दुबई
- अहमदाबाद- शारजाह
- अमृतसर- दुबई
- जयपुर-दुबई
- मदुरई-दुबई
- दुबई- मुंबई
- दुबई- पुणे
- दुबई- अमृतसर
- दुबई- जयपुर
- दुबई- मदुरई
- दुबई- दिल्ली
- दुबई- कोच्ची
- दुबई- कैलिकट
- शारजाह-अहमदाबाद
स्पाइसजेट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें.
मध्य पूर्व में हमले 'खतरनाक सिलसिलेवार प्रतिक्रिया' को जन्म दे रहे हैं: रेड क्रॉस प्रमुख
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की प्रमुख ने शनिवार को चेतावनी दी कि मध्य पूर्व में सैन्य तनाव पूरे क्षेत्र में एक खतरनाक सिलसिलेवार प्रतिक्रिया को जन्म दे रहा है. आईसीआरसी प्रेसिडेंट मिर्जना स्पोलजारिक ने देशों से युद्ध के नियमों का सम्मान करने का आह्वान किया और उनसे "और अधिक मृत्यु और विनाश" को रोकने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाने का आग्रह किया. स्पोलजारिक ने एक बयान में कहा कि मध्य पूर्व में सैन्य तनाव पूरे क्षेत्र में एक खतरनाक सिलसिलेवार प्रतिक्रिया को जन्म दे रहा है, जिसके नागरिकों के लिए संभावित रूप से विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.
'अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए'- इजरायली मीडिया का दावा, मौत पर ट्रंप ने कही यह बात
Ayatollah Ali Khamenei Death Reports: न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि अयातुल्ला अली खामेनेई का शव मिल गया है.
अपने अस्तित्व के साथ खिलवाड़ नहीं करते, हम कार्रवाई करते हैं: संयुक्त राष्ट्र में ईरान को लेकर बोले इजरायल के राजदूत
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि आज इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल, हमारे सहयोगियों और वैश्विक स्थिरता के लिए अस्तित्वगत खतरे को रोकने के लिए कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि जब कोई शासन 'इजरायल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे लगाता है, तो हम इसे गंभीरता से लेते हैं. हमारे उद्देश्य स्पष्ट हैं: ईरानी शासन द्वारा उत्पन्न तत्काल खतरे को समाप्त करना और उसके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना. उसकी बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन क्षमताओं को नष्ट करना, नौसैनिक खतरों को बेअसर करना और आतंकी प्रॉक्सी नेटवर्क को तोड़ना. हम सभी जानते हैं कि वास्तविक तनाव कब शुरू हुआ. यह तब शुरू हुआ जब ईरानी शासन ने पूरे क्षेत्र में प्रॉक्सी को हथियारबंद किया, जब उसने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया, जब उसने अपनी सभी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करते हुए अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और जब उसने अपने ही लोगों का बेरहमी से नरसंहार किया.
उन्होंने ईरान के लोगों से कहा कि ईरान के बहादुर लोगों, हम आपके साथ खड़े हैं. हम आपके साहस की प्रशंसा करते हैं. हमारा युद्ध आपसे नहीं, बल्कि एक हत्यारे शासन से है जो हम पर हमले की योजना बनाना जारी रखता है और इसने लगभग 50 वर्षों तक ईरानी जनता को कुचला है, जब नेता खुलेआम हमारे विनाश का आह्वान करते हैं और इसे अंजाम देने के साधन जुटाते हैं, तो हम इसे अनदेखा नहीं करते. हम अपने अस्तित्व के साथ खिलवाड़ नहीं करते, हम कार्रवाई करते हैं.
इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के सात वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के मारे जाने का किया दावा
इजरायली एयरफोर्स ने एक्स पर एक पोस्ट की है, जिसमें लिखा, "इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई. अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फरी-निया. उनके बिना दुनिया बेहतर है."
एयरस्पेस बंद होने के कारण 28 फरवरी को 410 उड़ानें रद्द, आज 444 उड़ानों के रद्द होने की संभावना
नागरिक विमानन मंत्रालय का बयान आया है. ईरान और मध्य-पूर्व के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने के कारण बड़ी संख्या में उड़ानों पर असर पड़ा है. 28 फरवरी को 410 उड़ानें रद्द हुईं हैं और 1 मार्च को 444 उड़ानों के रद्द होने की संभावना है. डीजीसीए एयरलाइनों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि सुरक्षा और संचालन के सभी नियमों का पालन हो. इसमें यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन से जरूर जांच लें. साथ ही कहा है कि बड़े एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर हैं, ताकि वैकल्पिक लैंडिंग, यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन सही तरीके से किया जा सके. यात्रियों की मदद, एयरलाइनों के साथ समन्वय और टर्मिनल प्रबंधन पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं. मंत्रालय का यात्री सहायता कंट्रोल रूम यात्रियों की शिकायतों पर लगातार नजर रखे हुए है. 28 फरवरी को एयरसेवा पर 216 शिकायतें दर्ज हुईं और 105 शिकायतों का उसी दिन समाधान किया गया. इसके साथ ही सभी संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे प्रभावित यात्रियों को समय पर मदद मिले. स्थिति को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा रहा है.
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास की अफवाहों से बचने की सलाह
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा कि आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों से बचें.
ट्रंप अमेरिका को एक ऐसे युद्ध में घसीट रहे हैं जिसे अमेरिकी जनता नहीं चाहती: कमला हैरिस
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को एक ऐसे युद्ध में घसीट रहे हैं जिसे अमेरिकी जनता नहीं चाहती. मैं साफ कर देना चाहती हूं कि मैं ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए छेड़े गए युद्ध की विरोधी हूं और ट्रंप की इस मनचाही जंग के लिए हमारे सैनिकों को खतरे में डाला जा रहा है.
ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना का ऑपरेशन Epic Fury
US सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने वीडियो जारी करके बताया है कि कैसे उसने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया.
इजरायल के पीएम का देश के नाम संबोधन, कहा- खामेनेई की मौत के मिल रहे संकेत
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के बाद देश के नाम संबोधन में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने ईरान की जनता से कहा कि ये हमले उन्हें "तानाशाही से मुक्ति" दिलाने में मदद करेंगे. साथ ही कहा कि ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने का उनके पास "एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला अवसर" है. उन्होंने ईरान की जनता से अपील करते हुए कहा कि "बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरें" और "काम पूरा करें".
उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि आप सब एक साथ आएं" और "एक ऐतिहासिक मिशन के लिए एकजुट हों".
इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल का हमला 'जब तक आवश्यक होगा' जारी रहेगा.
हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी और दामाद की मौत: रिपोर्ट
ईरान पर हुए हालिया सैन्य हमलों के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे मध्य पूर्व में सनसनी मचा दी है. रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी और उनके दामाद की इन हमलों में मौत हो गई है.
US-Israel Attack Iran LIVE :खामेनेई की बेटी और उनके दामाद की हमलों में मौत
ईरान पर हुए हालिया सैन्य हमलों के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे मध्य पूर्व में सनसनी मचा दी है. रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी और उनके दामाद की इन हमलों में मौत हो गई है.
अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बोले ममदानी, कहा- अमेरिकी ऐसा नहीं चाहते, वे शांति चाहते हैं
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर कहा है कि अमेरिकी ऐसा नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आज अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमले अवैध आक्रामक युद्ध में भयावह वृद्धि का संकेत हैं. शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या और युद्ध का एक नया मोर्चा खोलना, अमेरिकी ऐसा नहीं चाहते. वे सत्ता परिवर्तन के लिए एक और युद्ध नहीं चाहते. वे महंगाई के संकट से राहत चाहते हैं. वे शांति चाहते हैं.
ईरान के सुप्रीम लीडर और प्रेसिडेंट जिंदा हैं- ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का दावा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता और राष्ट्रपति दोनों "सुरक्षित और स्वस्थ" हैं.
US-Israel Attack Iran LIVE: 'ईरान में 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल '- ईरानी मीडिया के हवाले से खबर
दुबई के पाम स्ट्रीट स्थित फेयरमोंट होटल से आग और धुएं के दृश्य
US-Israel Attack Iran LIVE: ईरान ने व्यापार का रास्ता 'होर्मुज स्ट्रेट' किया बंद
ईरान ने दुनिया के सबसे जरूरी तेल एक्सपोर्ट रूट होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया है. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कई देशों की जहाजें फंस गई है.
शुरू हो गई जंग, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला
ईरान पर मिसाइल के साथ अब फाइटर जेट से हमला, इजरायल ने 200 लड़ाकू विमान से 500 टारगेट पर बोला धावा | Israel launched new wave of strikes targeting Iran missile launchers with 200 Fighter Gets US War
US-Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट की जमीन एक बार फिर जंग की आग में झुलस रही है. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया है. ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है.
ईरानी रेड क्रिसेंट का कहना है कि अमेरिका-इजरायल हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं.
ईरानी रेड क्रिसेंट केअनुसार, शनिवार को हुए भीषण अमेरिका-इजरायल हमलों में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल के मुताबिक, मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश अभी भी जारी है, जिससे मृतकों का यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इजरायली आपातकालीन सेवाओं ने 94 घायलों की सूचना दी है, जिनमें छर्रों से मामूली रूप से घायल एक किशोर और विस्फोटों से प्रभावित अन्य लोग शामिल हैं. अब तक मामूली रूप से घायल 89 लोगों को चिकित्सा उपचार प्रदान किया है
Israel Iran Attack LIVE : बहरीन पर ईरान का हमला, कई रिहायशी इमारतें बनी निशाना
Israel Iran Attack LIVE: पीवी सिंधु दुबई हवाई अड्डे पर फंस गईं
बर्मिंघम में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने जा रही भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गई हैं. क्षेत्र में अचानक बिगड़े सुरक्षा हालातों और हवाई अड्डे के पास हुए धमाकों व ड्रोन हमलों के कारण उड़ानों के परिचालन में भारी बाधा आई है, जिसके चलते सिंधु समेत कई अन्य यात्रियों की यात्रा बीच में ही रुक गई है.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल ने फिर किया अटैक
इजरायली सेना का कहना है कि लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान पर 'व्यापक हमला' किया. इजरायली सेना ने शनिवार को ईरान के मध्य भाग में स्थित मिसाइल लॉन्चरों और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए नया हमलों शुरू की. सेना ने कहा, "आईडीएफ ने मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के मिसाइल लॉन्चरों और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए हमलों की एक और लहर शुरू की है."
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के जिस स्कूल में हुई 85 बच्चियों की मौत, हिला देगा वहां का VIDEO | Iran Minab School Video of Where 85 children died in US-Israeli Attack will Shock
ईरान में जिस स्कूल पर यह हमला हुआ, उसका नाम शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल है. यह लड़कियों का एक प्राथमिक स्कूल है. अमेरिका-इजरायल की ओर से से किए गए हवाई हमलों में इस स्कूल पर भी बमबारी की गई. जिसमें वहां पढ़ने के लिए आई 85 छात्राओं की मौत हो गई.
Israel Iran Attack Burj Khalifa LIVE : बुर्ज खलीफा के पास एक जोरदार विस्फोट
बुर्ज खलीफा के पास एक जोरदार विस्फोट हुआ है. इस धमाके की गूंज और तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरे डाउनटाउन दुबई क्षेत्र में हड़कंप मच गया. विस्फोट के बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया और आसपास की इमारतों में कंपन महसूस किया गया.
Israel Iran Attack LIVE : ईरानी ड्रोन से दुबई पर हमला और भीषण विस्फोट
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद सामने आई भयावह तस्वीरों के बीच एक अप्रत्याशित घटना भी देखने को मिली. एक घातक शाहेद ड्रोन ने दुबई के मध्य भाग पर हमला कर दिया.
Israel Iran Attack LIVE : दुबई के पाम होटल में विस्फोट, होटल से धुआं उठता देखा गया
दुबई के मशहूर कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह इलाके में एक विस्फोट की खबर आई है. यह घटना ईरान द्वारा अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में किए गए हमलों के बाद हुई है. दुबई मेडिकल ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग में चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि आग पर अब काबू पा लिया गया है.
पूरे इज़राइल में सायरन बज रहे हैं
मुझे उम्मीद है कि हम यह जंग जीतेंगे... डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली ख़ामेनेई के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि सुप्रीम लीडर की सेहत अच्छी है और उन्हें अमेरिका या किसी और देश से कभी डर नहीं लगता. वह अपनी इज्ज़त और समझदारी से काम करते रहेंगे, और मुझे उम्मीद है कि हम यह जंग जीतेंगे.
US-Israel Attack Iran LIVE: DGCA ने पूर्व और फारस की खाड़ी के हवाई क्षेत्र को लेकर तत्काल सुरक्षा चेतावनी जारी की
यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर चेतावनी दी है. DGCA ने कहा है कि ईरान, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, लेबनान, कुवैत, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, क़तर और ओमान के हवाई क्षेत्र से हर ऊंचाई पर उड़ान से बचें. एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि इन सभी देशों के ऊपर से उड़ान न भरें.
मीनाब के छात्रों की शहादत के मद्देनजर इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति का संदेश
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि मीनाब काउंटी के शजारेह-तैय्येबेह प्राथमिक स्कूल में हुई हृदयविदारक त्रासदी और अमेरिकी एवं जायोनी हमलावरों द्वारा नागरिक केंद्रों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले में दर्जनों निर्दोष छात्रों की शहादत ने पूरे ईरानी राष्ट्र और विश्व भर के स्वतंत्रता-प्रेमी लोगों के हृदयों को पीड़ा पहुंचाई है. यह बर्बर कृत्य इस भूमि का उल्लंघन करने वालों द्वारा किए गए अपराधों के लंबे इतिहास में एक और काला अध्याय जोड़ता है. ऐसे अपराध जो हमारे राष्ट्र के ऐतिहासिक स्मृति से कभी नहीं मिटेंगे.
ईरान पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता और आतंक का मुख्य सोर्स : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, "मिडिल ईस्ट में हो रहे घटनाक्रम पर कनाडा का नज़रिया साफ़ है - इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता और आतंक का मुख्य सोर्स है. इसका मानवाधिकार रिकॉर्ड दुनिया के सबसे खराब रिकॉर्ड में से एक है और इसे कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. कनाडा और हमारे अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों ने लगातार ईरानी सरकार से अपना परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की अपील की है, जिसमें कनानास्किस में G7 समिट और पिछले सितंबर में संयुक्त राष्ट्र द्वारा फिर से बैन लगाना शामिल है."
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्कूल पर हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्कूल पर हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई
अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद, न्यायपालिका ने बताया कि शनिवार को ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक स्कूल पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है. न्यायपालिका की वेबसाइट मिज़ान ऑनलाइन ने क्षेत्र के अभियोजक कार्यालय के हवाले से बताया, "मीनाब स्थित लड़कियों के स्कूल में शहीदों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है."
US-Israel Attack Iran LIVE : कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला
कुवैत नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर एक ड्रोन हमला हुआ है, जिसने हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में मुख्य रूप से टर्मिनल 1 (T1) को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत के बुनियादी ढांचे को काफी क्षति पहुंची है.
US-Israel Attack Iran LIVE : दुबई के होटल पर हमला
दुबई के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाकर रॉकेट हमला किया गया है. इस हमले के तुरंत बाद होटल परिसर और आसपास के इलाकों में भारी अफरातफरी मच गई.
US-Israel Attack Iran LIVE : ईरान के हमलों के बीच दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद, विश्व के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अनिश्चितकाल के लिए सभी उड़ान संचालन निलंबित कर दिए हैं. दुबई हवाई अड्डा अधिकारियों ने दुबई अंतरराष्ट्रीय (डीएक्सबी) और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय (डीडब्ल्यूसी) हवाई अड्डों पर अचानक हवाई सेवा बंद करने की घोषणा की. अधिकारियों ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता का हवाला दिया.
US-Israel Attack Iran LIVE: ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़े तनाव के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीड़
US-Israel Attack Iran LIVE : कुछ ही देर में अयातुल्ला अली खामेनेई का संबोधन
ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई जल्द ही भाषण देने वाले हैं.
दक्षिणी ईरान के शिराज में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं: स्थानीय मीडिया
दक्षिणी ईरान के शिराज शहर में शनिवार को कई जोरदार धमाके हुए, जैसा कि फार्स समाचार एजेंसी ने बताया. इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने पूरे देश में हवाई हमले शुरू किए थे. फार्स ने आगे कोई जानकारी दिए बिना कहा, "कुछ देर पहले, दुश्मन के हवाई हमलों ने शिराज के आसपास के ठिकानों पर हमला किया और कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं."
Israel Attack Iran LIVE : इजरायल के हमले का नया वीडियो, ड्रोन से ग्रेनेड बरसा रहा है इजरायल
Israel Attack Iran LIVE : इजरायल के हमले का नया वीडियो: ड्रोन से ग्रेनेड बरसा रहा है इजरायल
US-Israel Attack Iran LIVE : इजरायल के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत
रॉयटर्स ने रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि इजरायल के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के इजरायली हमलों में मारे गए हैं.
US-Israel Attack Iran LIVE : भारत ने ईरान पर हुए हमलों पर प्रतिक्रिया दी
भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है और संयम बरतने का आग्रह किया है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को बढ़ने से रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं. तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए"
US-Israel Attack Iran LIVE : ट्रंप को ईरान की चेतावनी
ईरान के जनरल सरदार जब्बारी का बड़ा बयान कहा कि ईरान ने अभी सिर्फस्टॉक वाली मिसाइलें दागी है. जल्द ही अनदेखें हथियारों का इस्तेमाल करेंगे. ईरान के जनरल के बयान पर डिफेंस एनालिस्ट डीके पांडे ने कहा कि जनरल के इस बयान का मतलब है कि परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
मिसाइल आई और BOOM... फिर सब धुआं-धुआं; इजरायल ने ईरान पर हमले का पहला वीडियो शेयर किया | America Israel attacks on iran Israeli air force first video of iran attack
ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला कर दिया है. सुबह से ही ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. इसी बीच इजरायली सेना ने ईरान पर हमले का पहला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक मिसाइल ईरान के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाती दिख रही है. मिसाइल अटैक के बाद धुआं उठता दिख रहा है.
Dubai Airport attack : दुबई एयरपोर्ट पर भारी भीड़, युद्ध के चलते अफरा तफरी
सउदी में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला
सउदी में अमेरिकी बेस पर ईरान ने हमला किया है. हमले के बाद यहां भीषण आग लग गई है.
US-Israel Attack Iran LIVE : 'ईरान ने सिर्फ स्टॉक वाली मिसाइलें दागीं'- ईरान के जनरल सरदार जब्बारी का बडा बयान
Israel Iran Attack LIVE : हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी मुख्य चिंता ईरानी लोगों की आजादी है और अमेरिका ईरान को एक सुरक्षित देश बनाने के लिए काम कर रहा है. शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे (जीएमटी 9 बजे) के तुरंत बाद वाशिंगटन पोस्ट से संक्षिप्त फोन कॉल पर बातचीत में ट्रंप ने कहा, "मैं सिर्फ लोगों की आज़ादी चाहता हूं."
US-Israel Attack Iran LIVE : 'इजरायल ने पहले 30 टारगेट चुने'- ग्रुप कैप्टन डी.के. पांडे, डिफेंस एक्सपर्ट
israel Iran News LIVE : ईरान के स्कूल में 57 छात्राओं की मौत- रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले के बाद दक्षिणी ईरान के एक स्कूल में 57 छात्राओं की मौत हो गई.
US-Israel Attack Iran LIVE : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन रद्द किया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन रद्द कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया है.
Israel Iran Attack LIVE : बहरीन में अमेरिकी नेवल बेस पर हमला, देखें- अटैक का नया वीडियो
ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला: 40 की मौत, 45 घायल
यूएस-इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन लायन्स रोर के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई. ये हमला मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुआ. ईरान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के मिनाब में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए जबकि 45 घायल हो गए. वहीं न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक हमले में 40 छात्राएं मारी गईं.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के शीर्ष आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद पाकपुर हमलों में मारे गए - इजरायल का दावा
इजराइल का दावा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर मोहम्मद पाकपुर शनिवार को हुए हमलों में मारे गए.
Israel Iran Attack LIVE: दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गई
दुबई के आसमान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे शहर में अचानक हड़कंप मच गया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रक्षा प्रणालियां हाई अलर्ट पर हैं.
Israel Iran LIVE : ईरान पर हमला गैर-जिम्मेदाराना, कूटनीतिक समाधान ही सही- रूस
ईरान पर जारी हमलों के बीच रूस ने एक अपील की है. रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-इजरायल को हमले रोक कर बातचीत की राह अपनाने की सलाह देते हुए इसे बिना उकसावे के की गई कार्रवाई बताया है. रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की राह पर वापस लाया जाना चाहिए. मंत्रालय ने इन हमलों को “गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई” बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र और अधिक अस्थिर हो सकता है. अमेरिका और इजरायल का यह लापरवाही भरा हमला बिना किसी उकसावे के किया गया
Israel Iran LIVE : 'बातचीत के बीच किया गया ये हमला निंदनीय'- ईरान पर US/इजरायल हमले पर भड़का रूस
Israel Iran LIVE : फ्रांस ने ईरान से की युद्ध रोकने की अपील
फ्रांस ने ईरान से जुड़े हालात पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध को तुरंत रोकें.
Israel Iran LIVE : सीरिया में ईरान की मिसाइल इमारत पर गिरने से 4 लोगों की मौत
सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी SANA के अनुसार दक्षिणी सीरिया के स्वेदा शहर में एक इमारत पर ईरानी मिसाइल गिरने से चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
Iran-Israel War News LIVE: 'ईरान ने अब तक 125 मिसाइलें दागी'- इजरायली मीडिया का दावा
Iran-Israel War News LIVE: ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी हवाई अड्डे के पास गिरी
कुछ देर पहले खबर मिली है कि ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस में या उसके आसपास गिरी है.
Israel Iran War LIVE : ईरान ने हाइफा पर दागीं मिसाइलें, देखें - तबाही की तस्वीरें
Israel Iran Attack LIVE : इजरायल के होलोन बस अड्डे पर ईरान ने एक भीषण हमला किया
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध अब इजरायल के शहरी और सार्वजनिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल के होलोन बस अड्डे पर ईरान ने एक भीषण हमला किया है, जिसके बाद वहां की स्थिति अत्यंत भयावह हो गई है. हमले के तुरंत बाद पूरे बस स्टैंड परिसर में भीषण आग लग गई, जिससे चारों ओर धुएं का गुबार और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
Israel Iran News LIVE : कतर ने ईरानी मिसाइल को तबाह कर दिया
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा रक्षात्मक घटनाक्रम सामने आया है. ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, कतर की रक्षा प्रणाली ने अपनी सीमा की ओर बढ़ रही एक ईरानी मिसाइल को सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया है. वहीं, इजरायली मीडिया ने दवा किया कि ईरान से इजरायल की ओर 125 मिसाइलें दागी गईं
सड़कें खाली, शेल्टर होम में लोग... ईरान के हमलों के बाद क्या है इजरायल के हालात, तेल अवीव से पत्रकार ने NDTV को बताया | Iran Counter Attacks on Israel, What is the situation in Tel Aviv, Journalist told, VIDEO
इजरायली पत्रकार रेविटल मोसेस ने बताया कि सुबह 8 बजे हमारे मोबाइल फोन पर अलर्ट दिया गया था. इसके कुछ देर बाद शहरों में मौजूद में अलर्ट सिस्टम से अलर्ट की आवाज सुनाई पड़ी. इसके बाद हम लोग शेल्टर की ओर भागे. इसके बाद हम लोग न्यूज देखना शुरू किया. फोन पर अलर्ट आते ही हमें यह बताया गया कि प्रोटेक्टिव शेल्टर में चले जाए या फिर शेल्टर के आस-पास ही रहें.
Israel Iran News LIVE : इजरायल ने जारी किया हमले का वीडियो
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने पश्चिमी ईरान में एक व्यापक और आक्रामक सैन्य अभियान छेड़ते हुए सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया है. इस भीषण कार्रवाई की पुष्टि करते हुए आईडीएफ ने एक आधिकारिक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ईरानी सैन्य अड्डों, मिसाइल डिपो और कमांड सेंटरों पर सटीक हमले होते हुए देखे जा सकते हैं.
Israel Iran News LIVE : इजरायली हवाई हमले के बाद तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कंपाउंड की सैटेलाइट तस्वीर.
Israel Iran News LIVE : ईरान के स्कूल में 36 छात्राओं की मौत- रिपोर्ट
ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले के बाद दक्षिणी ईरान के एक स्कूल में 36 छात्राओं की मौत हो गई.
Israel Iran News LIVE : अमेरिकी-इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हुई
AP ने सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार दावा किया कि दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर अमेरिकी-इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है.
Israel Iran News LIVE: 'इजरायल के हमले में 24 लोगों की मौत, 60 लोग घायल'- ईरानी मीडिया का बहुत बड़ा दावा
Iran News LIVE: अली खामेनेई के आवास पर बड़ा हमला
मध्य पूर्व से आ रही सबसे सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबरों के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के आवास को निशाना बनाकर एक बहुत बड़ा हमला किया गया है.
Israel Iran Attack LIVE : इजरायल के हमले में 24 लोगों की मौत
ईरानी मीडिया द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल की हालिया सैन्य कार्रवाई ने भारी तबाही मचाई है. इस भीषण हमले में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.
Israel Iran Attack LIVE : ईरान के परिचन हवाई अड्डे पर इजरायल का हमला
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने अब एक नया और अत्यंत गंभीर मोड़ ले लिया है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल ने ईरान के परिचन हवाई अड्डे पर भीषण हमला किया है.
Israel Iran Attack LIVE : ईरान ने तेल अवीव पर फिर साधा निशाना, कई ठिकानों पर हमले
Israel Iran Attack LIVE : कतर में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, कुवैत में भी अल सलेम US बेस पर हमला
Israel Iran Attack LIVE : ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपील
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने को कहा है, जिन पर हमले की आशंका है. पिछले जून में 10 दिन की लड़ाई के दौरान तेहरान से बड़ी संख्या में लोग निकले थे, जिनमें से कई लोग गांव में अपने परिवार के पास चले गए थे. अटकलें लगाई जा रही है कि सड़कों पर भी लोग उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर सकते हैं.
Israel Iran Attack LIVE : आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए- इजराइल
इजराइल का कहना है कि आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए हैं, जो ईरान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका होगा. ईरान की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
Israel Iran Attack LIVE: 'ईरान ने जो मिसाइल बिल्ड अप कर रखी है उसके पास अमेरिका का काट नहीं है': डॉ. जाकिर हुसैन, मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट
Israel Iran Attack LIVE : रूस ने ईरान और इज़राइल के लिए उड़ानें निलंबित कर दीं
रूसी परिवहन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रूसी एयरलाइंस ने ईरान और इजरायल के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं. इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमला किया, जिससे मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य टकराव की स्थिति पैदा हो गई और पश्चिम के साथ तेहरान के लंबे समय से चले आ रहे परमाणु विवाद के राजनयिक समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गईं.
Israel Iran Attack LIVE : US‑इजरायल हमलों के बीच ईरान और इराक के बीच बातचीत शुरू
Israel Iran Attack LIVE : US‑इजरायल हमलों के बीच ईरान और इराक के बीच बातचीत शुरू
ईरान पर इजरायल और अमेरिका का जॉइंट अटैक; अब तक क्या कुछ हुआ? 10 बड़ी बातें | Israel America joint strike on iran what we know so far in iran attack
ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमला कर दिया है. सुबह से ही राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है.
Israel Iran Attack LIVE: ब्रिटिश एयरवेज ने तेल-अवीव और बहरीन की उड़ानें रद्द कर दीं
ब्रिटिश एयरवेज ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण तेल अवीव और बहरीन से आने-जाने वाली कई दिनों की उड़ानें और अम्मान के लिए शनिवार की उड़ान रद्द कर दी है.
'ईरान का एयर डिफेंस कमजोर है': मेजर जनरल संजय सोई (रि.)
Israel Iran News LIVE : तेल अवीव पर एक और भीषण हमला
ताजा रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर एक और भीषण हमला बोल दिया है. हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे शहर में हवाई हमलों के सायरन (Sirens) गूंज रहे हैं.
Iran News LIVE: एक गर्ल्स स्कूल में 5 छात्राओं की मौत
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल-अमेरिका के हमले में दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल में 5 छात्राएं मारी गईं.
Israel Iran News LIVE: अबू धाबी में नए धमाके सुने गए
अबू धाबी के निवासियों ने शनिवार को एएफपी को बताया कि उन्होंने नए विस्फोटों की आवाज सुनी. इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने कहा था कि ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में खाड़ी में हमले किए हैं और अबू धाबी को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है. दो निवासियों ने एएफपी को बताया कि दिन में पहले हुए एक विस्फोट के बाद उन्होंने नए विस्फोटों की आवाज सुनी.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान और इराक के विदेश मंत्रियो की बातचीत
ईरान और इराक के विदेश मंत्रियो की बातचीत हुई है. यह बातचीत फोन पर हुई है.
Israel Iran Attack LIVE: संयुक्त अरब अमीरात में 1 की मौत
संयुक्त अरब अमीरात ने ईरानी मिसाइल हमले के बाद छर्रों से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है. संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी पर हुए ईरानी मिसाइल हमले के छर्रों से एक व्यक्ति की मौत हो गई. सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने इस मौत की सूचना दी.
'हमें नहीं पता आगे क्या होगा?' ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने जारी किया वीडियो, मांगी मदद | Israel America attacks iran Indians students in iran Indian embassy helpline number
ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला कर दिया है. इससे वहां फंसे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है. ईरान में भारतीय छात्रों ने मदद की अपील की है.
इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने बंद किया एयरस्पेस, कई उड़ानों ने बदला रास्ता | Iran closes airspace after Israeli attacks forcing several flights to divert
ईरान पर इजरायल‑अमेरिका के प्रीएम्प्टिव हमलों के बाद तेहरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और सभी नागरिक उड़ानें रीरूट हो गईं हैं. सुप्रीम लीडर के दफ्तर के पास धमाकों की खबर मिली है. इजरायल ने भी एयरस्पेस बंद किया और सायरन बजाए हैं.
इजराइल का दावा- ईरान के सेना प्रमुख अमीर हात्मी की मौत
अमेरिका-इजरायल हमलों में खामेनेई को निशाना बनाया गया: इजरायल
इजरायल के मीडिया के अनुसार शनिवार को ईरान पर हुए संयुक्त इजरायल-अमेरिकी हमले में इस्लामी गणराज्य के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाया गया. इजरायली सूत्रों ने बताया कि ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन हमले के लक्ष्यों में शामिल थे.
UAE ने ईरानी मिसाइलों को मार गिराया
UAE ने ईरानी मिसाइलों को मार गिराया है. UAE की तरफ से यह दावा किया गया है. इस हमले में एक लोगों की मौत भी हुई है.
मिडिल ईस्ट में एयर इंडिया की उड़ाने रद्द
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल के आसमान में कई विस्फोटों के दृश्य
इजराइल के आसमान में कई विस्फोट देखे गए, हालांकि दावा किया गया कि कोई मिसाइल जमीन पर नहीं गिरी.
इराक में सैन्य अड्डे पर हमले में 2 लोगों की मौत
सूत्रों ने एएफपी को बताया कि इराक के जुर्फ अल-नस्र बेस पर हुए हमले में कटाएब के दो जवान शहीद हुए हैं और पांच अन्य घायल हुए हैं.
जॉर्डन ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने शनिवार को देश की सीमा को निशाना बनाकर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया. अधिकारी ने कहा, "जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणालियों ने इन्हें सफलतापूर्वक रोक लिया."
ईरान का कमांडर-इन-चीफ अमीर हात्मी की मौत : इजराइल का दवा
इजरायल ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि सैन्य हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर-इन-चीफ अमीर हात्मी (Amir Hatami) की मौत हो गई है.
ईरान का भीषण पलटवार, मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 5th Fleet समेत इन ठिकानों को बनाया निशाना | Iran Retaliated by attacks on US Military Bases Across Middle East
ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. कम से कम 7 सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले की खबर हैं.
ईरान की जनता भविष्य अपने हाथ में ले'- अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप
'जब इस तरह के अटैक होते हैं तो ईरान के अंदर एकता आ जाती है': कमर आगा
ईरान के सरकारी चैनल पर युद्ध गीत बजाए जा रहे
ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन... प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद, शनिवार को प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन करता है. अल्बानीज़ ने X पर पोस्ट किया, "यह लंबे समय से माना जाता रहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है."
मिडिल ईस्ट के लिए तुर्की एयरलाइंस की उड़ानें निलंबित
ईरान पर हमले के बाद तुर्की एयरलाइंस ने मध्य पूर्व की राजधानियों के लिए उड़ानें निलंबित कीं. ईरान पर हमले शुरू करने के बाद तुर्की एयरलाइंस ने मध्य पूर्व के 10 देशों के लिए उड़ानें निलंबित कर दीं, जिसके चलते कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया.
ईरान के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल, आईडीएफ ने जारी किया अलर्ट
इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ हमला कर दिया है. इजरायली डिफेंस फोर्स हमले को लेकर लगातार अपडेट जारी कर रही है. आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, "हालात का अंदाजा लगाने के बाद, यह तय किया गया कि आज (शनिवार) सुबह 08:00 बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत, देश के सभी इलाकों को फुल एक्टिविटी से एसेंशियल एक्टिविटी में बदलने का फैसला किया गया. इन गाइडलाइंस में शामिल हैं: ज़रूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, जमावड़े और काम की जगहों पर रोक."
इजरायली डिफेंस फोर्स ने आगे कहा, "आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर पब्लिश गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी. इजरायल की ओर मिसाइलों की एक और बौछार की गई. एरियल डिफेंस ऐरे अभी खतरों की पहचान कर रहा है और उन्हें रोक रहा है."
रॉकेट से बड़ा अटैक, तेहरान टारगेट!
अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर ईरान का 'हाहाकार', बहरीन से कतर तक दहल उठे अमेरिकी ठिकाने
ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी और इजरायली सेनाओं द्वारा ईरान पर किए गए हमलों (ऑपरेशन 'एपिक फ्युरी') के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है.
एयर इंडिया की मिडिल ईस्ट के लिए सभी उड़ानें निलंबित
एयर इंडिया से एक्स पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया की मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
पूरे इजराइल में सायरन बज रहे हैं
ईरान पर हमले के बीच फंसे कई भारतीय छात्र, वीडियो जारी कर मांगी मदद
इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमला
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने एक बयान में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान द्वारा कब्जे वाले क्षेत्रों के खिलाफ व्यापक मिसाइल और ड्रोन हमलों की पहली लहर शुरू हो गई है."
Israel Iran Attack LIVE: ईरान ने खाड़ी देशों में किया अटैक, कई देशों ने एयरस्पेस बंद किया
ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला किया है. बहरीन का कहना है कि US नेवी के 5वें फ्लीट के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया
इन देशों पर किया हमला
- अबू धाबी
- UAE
- मनामा
- बहरीन
- कुवैत
- कतर
- जॉर्डन
कतर, कुवैत और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद किया.
Israel Iran Attack LIVE: कुवैत, अबु धाबी और बहरीन पर ईरान ने किया जवाबी हमला
ईरान ने अपने ऊपर हुए हमलों का पलटवार शुरू कर दिया है. ईरान ने कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देशों पर हमला किया है. ईरान इन देशों में अमेरिका के बेस को निशाना बना रहा है.
Israel Iran Attack LIVE: अमेरिका ने ईरान मिशन का नाम रखा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’
US डिफेंस डिपार्टमेंट ने अपने ईरान मिशन का नाम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' रखा. पेंटागन ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान ने बहरीन में US बेस को बनाया निशाना
टाइम्स ऑफ इजरायल ने बहरीन के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि उसने खाड़ी देश में US मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले की चेतावनी देने के लिए एयर-रेड सायरन चालू कर दिए हैं. अरबी मीडिया की रिपोर्ट है कि ईरानी हमला शुरू हो गया है और बहरीन की राजधानी मनामा में धमाके सुने गए और धुआं देखा गया.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान ने फिर सुनाई दिए धमाके
ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि तेहरान में फिर से धमाके सुने गए हैं. IRNA न्यूज़ एजेंसी ने यह भी बताया कि इलम शहर के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में भी धमाके सुने गए.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान ने इजरायल में दागी दो मिसाइलें, कोई नुकसान नहीं: IDF
उत्तरी इजराइल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. कम से कम दो मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक के खुले मैदान गिरने की खबर है. IDF ने बताया कि ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलों का एक और लॉन्च डिटेक्ट किया है. आने वाले कुछ मिनटों में सायरन बजने की उम्मीद है.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल ने अपने ऑपरेशन का नाम Lion’s Roar’ रखा
इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपने ऑपरेशन का नाम 'Lion’s Roar‘ यानी 'शेर की दहाड़’ रखा है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह नाम इसलिए चुना क्योंकि सेना ने शुरू में एक अलग अंदरूनी नाम इस्तेमाल किया था. इससे पहले जून 2025 में ईरान को टारगेट करने वाले पिछले इजराइली ऑपरेशन को 'राइजिंग लायन' कहा गया था.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायल पर ईरान ने मिसाइल अटैक से किया पलटवार
ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से जवाबी हमला किया है. इजरायली सेना ने इसकी पुष्टि की है. इरान के मिसाइल अटैक के बीच इजरायल में सायरन बज रहे हैं. लोगों को सुरक्षित जगहों और शेल्टरों में जाने के लिए कहा गया है. इज़राइली सेना का कहना है कि एयर डिफेस सिस्टम मिसाइलों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं.
Israel Iran Attack LIVE: कई ईरानी न्यूज वेबसाइट हैक, साइबर हमले की खबरें
हमले के बीच ईरान में साइबर अटैक की भी खबर है. ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, कई ईरानी न्यूज वेबसाइट हैक हो गईं. जिन पर असर पड़ा उनमें IRNA, ISNA, तबनाक और असर-ए-ईरान शामिल हैं. इसके साथ मीडिया प्लेटफॉर्म्स को टारगेट करके बड़े साइबर अटैक की खबरें आ रही हैं.
Israel Iran Attack LIVE: ईरान भी कर रहा मिसाइल लॉन्च की तैयारी: IDF
IDF का कहना है कि उसने ईरान इजरायल में मिसाइल अटैक करने की तैयारी कर रहा है. आने वाले कुछ मिनटों में सायरन बजने की उम्मीद है.जिन इज़राइलियों को अलर्ट मिला है, उन्हें सेफ रूम और सुरक्षित जगहों में जाने के लिए कहा गया है.
Israel Iran Attack LIVE: एयर इंडिया ने तेल अवीव से दिल्ली की फ्लाइट रद्द की
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से नई दिल्ली की फ्लाइट रद्द कर दी है. ईरान और इजरायल ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है.
Israel Strikes Iran LIVE: हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'कुछ समय पहले अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू किए. हमारा मकसद ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है, जो बहुत ही सख्त, भयानक लोगों का एक खतरनाक ग्रुप है. इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, विदेशों में हमारे बेस और दुनिया भर में हमारे साथियों को खतरे में डालती हैं.'
Israel Iran Attack LIVE इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ईरान पर इजरायल के अटैक के बीच भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार...
- इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय अलर्ट रहें.
- भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइन और निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
- भारतीय नागरिक https://www.oref.org.il/eng पर अपडेट देख सकते हैं.
- सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए.
- अगली सूचना तक इजराइल के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें.
- नागरिकों को लोकल न्यूज़, ऑफिशियल अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
- किसी भी इमरजेंसी में, भारतीय नागरिक 24x7 हेल्पलाइन के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं-
- टेलीफोन: +972-54-7520711;
- ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in
Israel Iran Attack LIVE: ईरान में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया
इजरायल और अमेरिका के हमले के बीच ईरान में हाई अलर्ट जारी है. ईरान ने अपने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है. तस्नीम न्यूज ने ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी.
Israel Iran Attack LIVE: भारत ने जॉर्डन में रह भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
जॉर्डन के हशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और टूरिस्ट को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और लोकल अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें. जॉर्डन में सभी भारतीय
Israel Iran Attack LIVE: ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप का पहला बयान
ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि हमारा मकसद अमेरिकियों की रक्षा करना है. ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता.
Israel Iran Attack LIVE: कई महीनों से इजरायल-US ने मिलकर की प्लानिंग
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन की प्लानिंग महीनों से मिलकर की जा रही थी. इजराइल इस ऑपरेशन में पूरी ताकत लगा रहा है और US भी इसी सोच के साथ है. जॉइंट अटैक का शुरुआती फेज़ चार दिनों तक चलने वाला है.
Israel Iran LIVE News: ईरान पर इजरायल के साथ अमेरिका ने भी किया हमला
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान पर इजरायल अटैक में अमेरिका ने भी मदद की. अमेरिका ने इस स्ट्राइक में हिस्सा लिया और हमले किए
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के मिलिट्री और सरकारी ठिकानों को बनाया निशाना
टाइम्स ऑफ इजरायल ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इजराइल अगले कई दिनों तक हमले की तैयारी कर रहा है. अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह US के साथ मिलकर किए गए हमलों में ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायली हमले के बीच ईरान में मोबाइल नेटवर्क खराब, इंटरनेट पर भी संकट
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान के कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क खराब हो गया है. लोग फोन कॉल नहीं कर पा रहे हैं. जल्द ही शहर में इंटरनेट भी खराब हो सकता है.
Israel Iran Attack LIVE: सेंट्रल तेहरान में मिसाइल अटैक
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई मिसाइलें यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और राजधानी के सेंटर में रिपब्लिक (जोम्हौरी) इलाके के आस-पास के इलाकों में गिरी हैं
Israel Iran Attack LIVE: ईरान के इन शहरों पर धमाकों की खबर
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के उत्तर और पूर्व के साथ-साथ इस्फहान, करज और करमानशाह में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं.
Israel Iran Attack LIVE: IDF ने कहा हम ईरानी हमलों के लिए हैं तैयार
इजरायल टाइम्स ने IDF होमफ्रंट कमांड के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान पर हमले के बाद इजराइल ईरान के संभावित हमलों के लिए तैयार है. उनका कहना है कि होमफ्रंट कमांड ने अपने लोगों को सही वक्त पर अलर्ट करने देने की तैयारी कर ली है.अभी के लिए इजराइलियों को सेफ रूम के पास रहने के लिए कहा गया है.
Israel Strikes Iran LIVE: हमले के बीच इजरायल ने अपने देशवासियों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
IDF ने बताया कि हालात का अंदाजा लगाने के बाद, यह तय किया गया कि आज सुबह 08:00 बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत, देश के सभी इलाकों को फुल एक्टिविटी से एसेंशियल एक्टिविटी में बदलने का फैसला किया गया. इन गाइडलाइंस में जरूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, जमावड़े और काम की जगहों पर रोक लगाई गई है.आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर पब्लिश गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी.
Israel Iran Attack LIVE: हमले के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा
ईरान पर इजरायल के अटैक के बीच बड़ी खबर सामने आई है. एक ईरानी अधिकारी के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है.
Israel Strikes Iran LIVE: इजरायल और ईरान ने अपने एयरस्पेस बंद किए
ईरान पर इजरायल के हमले के बाद दोनों देशों ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है. इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
Israel Iran LIVE News: कई देशों ने ईरान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया
- इटली ने भी अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने का आग्रह किया और पूरे मिडिल ईस्ट में बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी.
- जर्मनी ने पूरे इजरायल की यात्रा को रोकने के लिए अपनी ट्रैवल गाइडेंस को अपडेट किया और पहले की सलाह को बढ़ाया जो देश के कुछ हिस्सों पर ही लागू .
- पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से ईरान, इजरायल और लेबनान तुरंत छोड़ने को कहा है और चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं है.
- डच विदेश मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का हवाला देते हुए इजरायल और गाजा, लेबनान और मिस्र के बीच सीमा वाले इलाकों के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है.
Israel Iran Attack LIVE: ब्रिटेन ने ईरान से अपने दूतावास के स्टाफ को वापस बुलाया
कुछ यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से ईरान और मिडिल ईस्ट के कई दूसरे इलाकों में बढ़ते तनाव के कारण वहां से चले जाने या वहां की यात्रा से बचने की अपील की है. ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान से अपने स्टाफ को कुछ समय के लिए वापस बुला लिया है और उसका दूतावास रिमोटली काम करता रहेगा और देश की किसी भी यात्रा के खिलाफ सलाह दी है.
Israel Iran LIVE News: इजरायली सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है. उन्होंने कहा, 'इजराइल ने ईरान के खिलाफ पहले हमला किया ताकि इज़राइल को खतरा न हो.' इस बीच, पूरे इजराइल में सायरन बज रहे हैं और IDF होम फ्रंट कमांड आम लोगों को बम शेल्टर के पास रहने की चेतावनी दे रहा है. मैसेज में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से आम लोग को सुरक्षित शेल्टर के पास रहें।
Israel Strikes Iran LIVE: ईरान पर इजरायल के अटैक का वीडियो आया सामने
ईरान पर इजरायल ने तेज हमले किए हैं. ईरान की राजधानी समेत कई जगहों से बमबारी की खबर सामने आ रही है.
Israel Iran Attack LIVE: इजरायली सेना ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा
इजराइली सेना ने ट्वीट करते हुए इस हमले की पुष्टि की है. सेना ने लिखा, 'पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सुरक्षित जगहों के पास रहने का अलर्ट दिया गया. यह लोगों को इजराइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. सेना ने लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने को कहा.'













