ईरान ने दुबई के पास बड़े तेल टैंकर को बनाया निशाना, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध से इन देशों के साथ ही अन्य देशों की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो रहा है. तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. ट्रंप भी अब जंग को किसी भी तरह से खत्म करना चहते हैं. उन्होंने ईरान को खुली धमकी दे डाली.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ईरान-इजरायल जंग पर ट्रंप (AI इमेज)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है
  • दुबई के पास ईरान ने एक कच्चे तेल से भरे टैंकर पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे तेल रिसाव की आशंका बढ़ी है
  • हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर ब्रेंट क्रूड का स्तर हाई पर पहुंच गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ये होर्मुज न हुआ जी का जंजाल हो गया, ये वो हड्डी बन गया है, जो ट्रंप के गले से न निगलते बन रही है और न ही उगलते. इजरायल और अमेरिका संग चल रही ईरान की जंग की वजह से तेल के जहाज होर्मुज पार नहीं कर पा रहे हैं, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. तेल महंगा होने से अमेरिका के लोग भी गुस्से में हैं. ट्रंप ने पहले ईरान को धमकी दी कि अगर वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलेगा तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और तेल के कुओं को उड़ा देगा. फिर अगले ही पल वह कहने लगे कि होर्मुज खोले बिना ही वह जंग खत्म करने को तैयार हैं. दुनिया को ये समय ही नहीं आ रहा कि ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं.

ईरान-इजरायल जंग को 1 महीने से ऊपर हो चुका है. ट्रंप ने अब तक न जाने कितनी धमकियां दीं लेकिन ईरान के सिर पर तो जैसे जूं तक नहीं रेंग ही. वह भी मिलाइल और ड्रोन की बौछरों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. अमेरिका और इजरायल से दोस्ती की कीमत भुगत रहे हैं साथी खाड़ी देश. ईरान ने सोमवार को दुबई बंदरगाह के पास लंगर डाले एक कच्चे तेल से भरे टैंकर पर मिसाइलें औ ड्रोन दागे, जिससे उसमें आग लग गई. आशंका है कि जहाज को हुए नुकसान की वजह से तेल का रिसाव हुआ है. ये जानकारी कुवैत की सरकारी न्यूज एजेंसी ने कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के हवाले से दी.

ये भी पढ़ें- ईरान के खिलाफ जंग कब रुकेगी? इजरायली PM नेतन्याहू ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-आधे से ज्यादा लक्ष्य हासिल

ईरान ने दुबई में तेल के टैंकर पर किया हमला

तेल रिसाव का आर्थिक असर भी देखने को मिल रहा है. इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ गई है. 31 मार्च, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड 116.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. जून, 2022 के  बाद यह अब तक का सबसे हाई लेवल है. रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है साथ ही चालक दल के सभी 24 सदस्य भी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Advertisement

ईरान को ट्रंप की 'तबाही' वाली धमकी

ईरान-इजरायल जंग महीने भर बाद भी किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है. ट्रंप ईरान संग बातचीत ता दावा कर रहे हैं. लेकिन ईरान उनके दावों को खारिज कर रहा है. इस बीच ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दे डाला कि अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं किया और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो वह ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप को बम से उड़ाकर पूरी तरह तबाह कर देंगे. ट्रंप ने ईरान को यह धमकी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक नई पोस्ट के जरिए दी. 

बिना होर्मुज खोले भी ट्रंप जंग खत्म करने को तैयार

इस स्पीड में तो मौसम के रंग भी नहीं बदलते, जिस स्पीड में ट्रंप अपने बयान बदल रहे हैं. पहले ईरान को तबाही की दधकी और अब अपने ही बयान से पलट वह कहने लगे कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भले ही फिर से पूरी तरह न खुले या न खुले, लेकिन युद्ध खत्म होना चाहिए, ये वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में कहा गया है. ट्रंप के इस बदले हुए बयान से ये समझ ही नहीं आ रहा कि वह आखिर चाहते क्या हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि वह ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह न खुले. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel US War | 32 दिन से बमबारी, कौन पड़ रहा भारी? ईरान के खार्ग पर Trump की नजर