24 days ago

US, Israel-Iran War News Live Updates: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है. कहीं मिसाइलें तो कहीं ड्रोन, ऐसा ही मंजर इन दिनों मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है.सऊदी अरब ने दावा किया है कि उनके प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं गईं, लेकिन उन्होंने सभी को हवा में ही रोक दिया. ईरान के जवाबी हमलों के बाद अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास बंद कर दिया है. बता दें कि कुवैत में रविवार को एक ईरानी ड्रोन हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. इस बीच तेल संकट भी गहरा गया है. वैश्विक तेल बाजार पर दबाव कम करने के लिए अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल को भारत को बेचने की अनुमति देने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट जारी की है. वहीं इंडिगो एयरलाइन 6 मार्च को मिडिल ईस्ट के 8 शहरों के लिए फ्लाइट्स चलाएगी. युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि लेबनान पर हमें कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि फ्रांस के पास मौजूद इस देश को दोबारा युद्ध में घसीटे जाने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए. मिडिल ईस्ट के अन्य लोगों की तरह ही लेबनानी लोगों को भी शांति और सुरक्षा का अधिकार है. युद्ध से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें.

ये भी पढ़ें- जंग का इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर: पश्चिम एशिया में भटक रहे यात्री विमान, जीपीएस स्पूफिंग से बढ़ी दिक्कत

ये भी पढ़ें- ईरान का अगला सुप्रीम लीडर कौन? मुजतबा खामेनेई समेत 6 नाम रेस में

IRAN-ISRAEL AND US ATTACKS LIVE UPDATES...

Mar 06, 2026 23:21 (IST)

भारत ने कोच्चि में ईरानी नौसैनिक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी: सूत्र

अमेरिका द्वारा ईरानी युद्धपोत आइरिस डेना को टॉरपीडो से डुबाने से कुछ दिन पहले, भारत ने कोच्चि में एक अन्य ईरानी नौसैनिक जहाज में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे आपातकालीन स्थिति में खड़े होने की (डॉक) अनुमति दी थी. उन्होंने कहा कि जहाज को चार मार्च को 183 चालक दल के सदस्यों के साथ कोच्चि में खड़ा किया गया. सूत्रों ने कहा कि जहाज आइरिस लावन में तकनीकी समस्याएं आ गईं और ईरानी पक्ष के अनुरोध के बाद एक मार्च को आपातकालीन ‘डॉकिंग’ की मंजूरी दी गई.

Mar 06, 2026 22:34 (IST)

युद्धपोत पर अमेरिका के हमले से पहले भारत ने ईरान के एक अन्य जहाज को ‘डॉकिंग’ की अनुमति दी थी : सूत्र | India allows Iranian ship to dock after technical issue

सरकारी सूत्रों ने खुलासा किया है कि भारत ने एक अन्य ईरानी जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दे दी है.

Mar 06, 2026 19:56 (IST)

बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा ईरान के साथ कोई समझौता नहीं : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के साथ युद्ध के बढ़ते दायरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा अब कोई समझौता नहीं होगा. एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान का नया नेता चुनने में उनकी भी भूमिका होगी.

Mar 06, 2026 18:56 (IST)

कतर के ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, अगर युद्ध जारी रहा तो कच्चा तेल कुछ हफ्तों में 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा

कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में युद्ध "कुछ दिनों" तक जारी रहने से खाड़ी देशों के निर्यातकों को अप्रत्याशित स्थिति (फोर्स मेज्योर) घोषित करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, जिससे आपूर्ति रुक ​​जाएगी और कुछ ही हफ्तों में तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल और प्राकृतिक गैस की कीमत 40 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) तक पहुंच जाएगी.

Advertisement
Mar 06, 2026 18:37 (IST)

50 फाइटर प्लेन से गिरा बम और खामेनेई का बंकर हो गया खाक... इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो | Israeli army releases video 50 fighter planes dropped bombs on Khamenei bunker

इससे पहले खामेनेई की मौत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही थी. इसमें कहा जा रहा था कि ईरान में कई ठिकानों को निशाना बनाने में इजरायल की ब्लू स्पैरो मिसाइल ने अहम भूमिका निभाई है.

Mar 06, 2026 18:10 (IST)

50 फाइटर प्लेन से गिरे बम और खामेनेई का बंकर हो गया खाक... इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो | Israeli army releases video 50 fighter planes dropped bombs on Khamenei bunker

इससे पहले खामेनेई की मौत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही थी. इसमें कहा जा रहा था कि ईरान में कई ठिकानों को निशाना बनाने में इजरायल की ब्लू स्पैरो मिसाइल ने अहम भूमिका निभाई है.

Advertisement
Mar 06, 2026 17:51 (IST)

अमेरिकी ठिकानों और इजरायली पर फिर हमला

आईआरजीसी का कहना है कि खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों और इजरायली ठिकानों पर नई मिसाइलें दागी गई हैं.

Mar 06, 2026 17:15 (IST)

खामेनेई के भूमिगत सैन्य बंकर को ध्वस्त : इजरायली वायु सेना

इजरायली वायु सेना के 50 लड़ाकू विमानों ने अली खामेनेई के भूमिगत सैन्य बंकर को ध्वस्त कर दिया. तेहरान में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे स्थित अली खामेनेई के भूमिगत सैन्य बंकर को इजरायली वायु सेना के 50 लड़ाकू विमानों ने ध्वस्त कर दिया.

Mar 06, 2026 16:42 (IST)

दुबई के नागरिकों के फोन पर आया अलर्ट मैसेज, सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह | Dubai citizens receive alert messages on their phones urging them to move to a safe place

तेहरान ने मध्य पूर्व के सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की चेतावनी दी है, और युद्ध ने वित्तीय बाजारों को हिलाकर रख दिया है.

Mar 06, 2026 16:25 (IST)

ईरान से मिसाइलों का पता चलने के बाद तेल अवीव में धमाकों की आवाजें सुनी गईं

एएफपी पत्रकारों ने बताया कि इजरायल के व्यापारिक केंद्र तेल अवीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई. ये धमाके तब हुए जब सेना ने कहा कि उसने ईरान से इजरायल की ओर दागी गई नई मिसाइलों का पता लगाया है. सेना ने कहा, "कुछ देर पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल की धरती की ओर दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है. खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां सक्रिय हैं."

Advertisement
Mar 06, 2026 16:24 (IST)

कोलकाता से खाड़ी देशों के लिए 7 उड़ानें रद्द

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कोलकाता से खाड़ी देशों के लिए सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. रद्द की गई उड़ानों में एयर अरबिया, एतिहाद एयरवेज, कतर एयरवेज और अमीरात एयरलाइंस की उड़ानें शामिल हैं, जो सभी कोलकाता को खाड़ी क्षेत्र के तीन प्रमुख ट्रांजिट हब से जोड़ती हैं. दुबई से कोलकाता और कोलकाता से दुबई जाने वाली अमीरात एयरलाइंस की उड़ानें रद्द कर दी गईं. कोलकाता से अबू धाबी जाने वाली एयर अरबिया की उड़ान भी रद्द कर दी गई, जबकि अबू धाबी से कोलकाता और कोलकाता से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की उड़ानें भी रद्द कर दी गईं. दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की दो उड़ानें भी रद्द कर दी गईं.

Mar 06, 2026 15:00 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: इजरायल ने लेबनान की राजधानी में रात बर किए हमले

इजरायल ने लेबनान की राजधानी पर रात भर हमले किए जिसके बाद बेरूत के लोग विस्फोटों और मलबे के बीच जाग गए.

Advertisement
Mar 06, 2026 13:55 (IST)

ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए US ने पूछी यूक्रेन वाली ट्रिक-जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए यूरोपीयन देशों की मदद की पेशकश की थी. अब उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने उनसे इसमें उनकी एक्सपर्टीज मांगी हैं. उन्होंने आवश्यक साधन उपलब्ध कराने और यूक्रेनी विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जो जरूरी सुरक्षा की गारंटी दे सकें. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन उन साझेदारों की मदद करता है जो उनके क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके लोगों के जीवन की रक्षा करने में मदद करते हैं. 

Mar 06, 2026 13:51 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: ईरान दाग रहा मिसइलें, इजरायल ने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

ईरान लगातार इजरायल की ओर हमले कर रहा है. IDF ने कुछ समय पहले ईरान से इज़रायल की ओर मिसाइलें दागे पिछले कुछ मिनटों में, गृह मोर्चा कमान ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर सीधे प्रारंभिक निर्देश जारी किए हैं.जनता से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारी निभाएं और निर्देशों का पालन करें. अगली सूचना मिलने तक सुरक्षित जगह पर रहें. 

Mar 06, 2026 12:39 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: ईरान संग जंग के बीच ट्रंप ने दफ्तर में की प्रेयर

ईरान संग जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के अपने ओवल ऑफिस में पादरियों और सहयोगियों संग पूजा-प्रार्थना की. इसका वीडियो सामने आया है.

Mar 06, 2026 12:11 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: इजरायल ने येरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में जुमे की नमाज पर लगाई रोक

ईरान संग जंग के बीच इजरायल ने अपने कब्जे वाले पूर्वी येरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में जुमे की नमाज पर रोक लगा दी है. रमजान के पवित्र महीने लिए गए इस फैसले से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है. हालांकि इजरायली प्रशासन कह रहा है कि यह कदम उन्होंने सुरक्षा कारणों से उठाया है.

Mar 06, 2026 12:08 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: मिडिल ईस्ट टेंशन पर राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग पर भारत की प्रतिक्रिया सामन आई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हालात अभी असामान्य हैं. हालात किस तरफ जाएंगे, अभी ये कहना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि इस जंग का असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ रहा है.

Mar 06, 2026 11:34 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: रियाद ने अपनी तरफ आ रहे 3 ड्रोन हवा में किए इंटरसेप्ट

ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है. रियाद ने अपने ईस्ट क्षेत्र में  रहे 3 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया. 

Mar 06, 2026 11:31 (IST)

Iran Israel War Day 7 Live: अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग पर राजनाथ सिंह ने जताई चिंता

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग पर चिंता जताते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. इस क्षेत्र में कोई रुकावट आती है, तो इसका सीधा असर तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ता है. वर्तमान स्थिति काफी जटिल है. जिस तरह से कई देश जमीन पर, हवा में, समुद्र में और अब अंतरिक्ष में एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, वह वास्तव में सभी के लिए चिंता की बात है.  

Mar 06, 2026 10:29 (IST)

US, Israel-Iran War News Live: कतर ने किया अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले को विफल करने का दावा

ईरान ने कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाने की कोशिश की. कतर ने किए गए ड्रोन हमले को नाकाम करने का दावा किया है. कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने अल-उदैद स्थित अमेरिकी वायु अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को विफल कर दिया. यह मिडिल ईस्ट में वाशिंगटन का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है.

Mar 06, 2026 09:51 (IST)

Iran-Israel Attack Live: ईरान में किया बहरीन में इजरायली दूतावास पर हमला-ईरानी मीडिया

ईरान ने तेहरान और बेरूत में किए गए ईरानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, उनसे बहरीन में इजरायली दूतावास को निशाना बनाया है. ये दावा ईरानी मीडिया रिपोर्टों में किया गया है.

Mar 06, 2026 09:16 (IST)

Iran-Israel Attack Live: इज़रायल ने तेहरान और बेरूत में शुरू किए हमले

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच इज़रायल ने तेहरान और बेरूत में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं.

Mar 06, 2026 09:14 (IST)

इजरायल ने तेहरान में फिर शुरू किए हमले

इजरायली सेना ने एक बार फिर तेहरान में हमले शुरू कर दिए हैं. ये हमले ईरानी शासन के आधारभूत ढांचे पर पर किए जा रहे हैं. 

Mar 06, 2026 09:09 (IST)

ईरान के हमले से निपटने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला-US के सहयोगी खाड़ी देश

ट्रंप प्रशासन को फारस की खाड़ी में सहयोगी देशों के बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ रहा है. उनकी शिकायत है कि ईरान द्वारा उनके देशों पर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमले से निपटने के लिए उनको पर्याप्त समय नहीं दिया गया. ईरान ने ये हमले अमेरिका और इज़रायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में किए.

Mar 06, 2026 09:05 (IST)

Iran-Israel Attack Live: मिडिल ईस्ट में जंग के चलते कच्चे तेल की कीमत हुई 85.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते 4 मार्च, 2026 को कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की कीमत 85.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. फरवरी 2026 में कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत एफओबी कीमत 69.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी.

Mar 06, 2026 08:19 (IST)

Iran-Israel Attack Live: एतिहाद एयरवेज अबू धाबी के लिए आज से शुरू करेगा सीमित फ्लाइट्स

एतिहाद एयरवेज अबू धाबी समेत कई अन्य जगहों के लिए 6 मार्च से अपनी सीमित कमर्शियल फ्लाइट्स फिर से शुरू कर रहा है. जिन यात्रियों की बुकिंग पहले से है, उनको पहले ट्रैवल का मौका दिया जाएगा. साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह तब तक हवाई अड्डे पर नहीं जाएं, जब तक कि एतिहाद उनसे सीधे संपर्क न करे. ये फैसला सुरक्षा आकलन के बाद लिया गया है. 

Mar 06, 2026 08:14 (IST)

Iran-Israel Attack Live: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के अगले चरण में कर रहे प्रवेश-अमेरिका में इज़रायली राजदूत

ईरान-इजरायल जंग के बीच अमेरिका में इज़रायल के राजदूत येचिएल (माइकल) लीटर ने कहा कि हम अपने अभियान के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं. ईरानी सरकार की घबराहट दिखने लगी है.  

Mar 06, 2026 08:00 (IST)

Iran-Israel Attack Live: कतर में ईरान के हमलों से खतरे का लेवल बढ़ा,लोगों को भोजा अलर्ट

खाड़ी देशों में ईरान के हमले लगातार जारी हैं. कतर में खतरे का लेवल बढ़ा दिया गया है. कतर के अधिकारियों ने लोगों को ये अलर्ट भेजा है. उन्होंने सभी को घर के अंदर रहने, बाहर नहीं जाने और खिड़कियों और खुली जगहों से दूर रहने की चेतावनी दी है. राजधानी दोहा में कुछ देर पहले धमाकों की आवाज सुनी गई.

Mar 06, 2026 07:57 (IST)

Iran-Israel Attack Live: ईरानी स्कूल पर हमले में हो सकता है अमेरिकी की संलिप्तता के संकेत-रॉयटर्स

अमेरिकी सैन्य जांचकर्ताओं का मानना है कि ईरान के स्कूल पर शनिवार को हुए हमलों में अमेरिकी सेना का हाथ हो सकता है. . लेकिन अभी तक वे किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं और न ही उनकी जांच पूरी हुई है. रॉयटर्स ने ये बात दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कही. 

Mar 06, 2026 07:53 (IST)

Iran-Israel Attack Live: भारत को तेल की आपूर्ति के लिए हमेशा ओपन- भारत में रूसी राजदूत

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान संघर्ष पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, "हम भारत को तेल की आपूर्ति करने के लिए हमेशा ओपन रहे हैं."

Mar 06, 2026 07:43 (IST)

Iran-Israel Attack Live: ट्रंप ने ईराक में मौजूद कुर्द लड़ाकों को दिया अपना सपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सेना को हथियार डालने को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है. साथ ही उन्होंने ईराक में मौजूद कुर्द लड़ाकों को अपना सपोर्ट दे दिया है. ईरान ने भी शुक्रवार, 6 मार्च को तेल अवीव समेत कई जगहों पर मिसाइल हमले किए हैं. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के कुर्द लड़ाके अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ हमला करना चाहते हैं, तो उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है. 

Mar 06, 2026 07:34 (IST)

Iran-Israel Attack Live: कनाडा ईरान पर हमले में नहीं करेगा अमेरिका की मदद-रक्षा मंत्री

कनाडा ने ईरान-इजरायल जंग से खुद को अलग कर लिया है. कनाडा के रक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि उनका देश  ईरान पर अमेरिकी हमले में शामिल नहीं होगा. हालांकि वह फारस की खाड़ी की रक्षा में मदद जरूर कर सकता है.

Mar 06, 2026 07:15 (IST)

Iran-Israel Attack Live: अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन कैरियर को किया तबाह

अमेरिकी सेना ईरानी नेवी को पूरी तरह खत्म करने के लिए अपने अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उसने एक ईरानी ड्रोन वाहक पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. 

Mar 06, 2026 07:11 (IST)

Iran-Israel Attack Live: ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास किया बंद

ईरान के जवाबी हमलों के बाद अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास बंद कर दिया है. बता दें कि कुवैत में रविवार को एक ईरानी ड्रोन हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए थे.

Mar 06, 2026 07:08 (IST)

सऊदी अरब के एयर बेस पर दागी गईं 3 बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान-इजरायल जंग का असर अन्य खाड़ी देशों पर पड़ रहा है. सऊदी अरब ने दावा किया कि उनके प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, लेकिन उन्होंने सभी को रोक दिया. 

Mar 06, 2026 06:42 (IST)

Iran-Israel Attack Live: वैश्विक तेल बाजार पर दबाव कम करने के लिए US का कदम

वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति जारी रखने के लिए, अमेरिकी वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट जारी कर रहा है.

Mar 06, 2026 06:40 (IST)

Iran-Israel Attack Live: एयर इंडया ने जेद्दा और मस्कट के लिए शुरू कीं फ्लाइट्स

सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्र खुलने और परिचालन के लिए सुरक्षित घोषित होने के बाद, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा और मस्कट से आने-जाने वाली अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं.

Mar 06, 2026 06:39 (IST)

Iran-Israel Attack Live: फ्रांस के राष्ट्रपति ने की ट्रंप और नेतन्याहू से बात

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध को रोकने और स्थिति को और भी बदतर होने से बचाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ चर्चा की. उन्होंने लेबनानी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की, ताकि सीमा के दोनों ओर हिज़्बुल्लाह और इज़रायल द्वारा चलाए जा रहे सैन्य अभियानों को खत्म करने के उद्देश्य से एक योजना बनाई जा सके.

Mar 06, 2026 06:37 (IST)

Iran-Israel Attack Live: लेबनानी लोगों को भी शांति और सुरक्षा का अधिकार- फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि लेबनान के लिए हमें कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि फ्रांस के पास मौजूद  इस देश को दोबारा युद्ध में घसीटे जाने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के अन्य लोगों की तरह ही लेबनानी लोगों को भी शांति और सुरक्षा का अधिकार है.

Mar 06, 2026 06:36 (IST)

Iran-Israel Attack Live: इजरायल का फोकस ईरान की मिसाइल क्षमता को सीमित करना-एक्सपर्ट

ईरान-इजरायल युद्ध पर NDTV को रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल एके सिवाच (रिटायर्ड)ने बताया कि इस टकराव में अमेरिका और इजरायल का मुख्य फोकस ईरान की मिसाइल क्षमता को सीमित करना है. इसके साथ ही वे यह भी चाहते हैं कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सफल न हो सके. 

Mar 06, 2026 06:34 (IST)

Iran-Israel Attack Live: मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा तनाव

मिडिल ईस्ट इस समय बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार तेज होता जा रहा है. मिसाइल हमले, एयर स्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई की धमकियों ने पूरे इलाके में अस्थिरता और चिंता का माहौल बना दिया है. 

Featured Video Of The Day
8th Pay Commission: मई 2027 में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन? सरकार ने साफ-साफ बता दिया! Top News