‘जंग तुमने शुरू की तो खत्म नहीं कर पाओगे', ट्रंप की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार

सभ्यता खत्म करने की ट्रंप की धमकी का ईरान ने कड़ा जवाब दिया है. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि अगर हमारे देश के ऊर्जा ठिकानों पर हमले हुए तो हमारा जवाब मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में आज की रात कयामत की रात साबित हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीजफायर के लिए दी गई डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले 'पूरी सभ्यता' खत्म  करने की धमकी दी है. इसके जवाब में ईरान ने भी बड़ी चेतावनी दे दी है. 

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा कि हमने कहा था कि अगर आप जंग शुरू करेंगे तो उसे खत्म नहीं कर पाएंगे. और हमने फिर कहा है कि अगर आप हमारे इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे तो.... पिछली गलतियों से सीखिए.

उधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने हमारे देश के ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए तो हमारा जवाब सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हम दूरदराज के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बना सकते हैं. 

Advertisement

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी सेना ने हद पार की तो अंजाम बहुत बुरा होगा. अब तक हमने संयम बरता था, लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है. माना जा रहा है कि ईरान अब अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में तेल और गैस के ठिकानों पर हमला कर सकता है.

इससे पहले, ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.'

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि आज की रात दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक की रात साबित हो सकती है. 47 वर्षों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा. अल्लाह ईरान के लोगों का भला करे. 

तीखे बयानों के बीच ईरान के ऊपर अमेरिका-इजरायल के नए हमले शुरू हो गए हैं. मंगलवार को ईरान के खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले हुए. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, खार्ग पर 50 से ज्यादा हमले किए गए. इस दौरान ऑयल टर्मिनल को भी निशाना बनाया गया. इसके अलावा काशान शहर के पास याह्या अबाद रेलवे पुल पर भी हमला हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए. 

देखें- Exclusive: 7 बेड, वेंटिलेटर, लिफ्ट भी... ईरानी हमलों के बीच इजरायल में 'देवदूत' बन सड़कों पर दौड़ रहा अस्पताल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: 2nd Phase Voting से पहले TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े! | PM Modi
Topics mentioned in this article