बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, 19 अप्रैल से थे लापता

बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद की कॉक्स बाजार इकाई के महासचिव जॉनी धर ने कहा कि नयन के लापता होने के तीन दिन बाद शव बरामद किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि उसकी हत्या की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांग्लादेश पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में शिवकाली मंदिर के पुजारी नयन साधु का शव पेड़ से लटका मिला था
  • नयन साधु तीन दिन पहले दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहृत किए जाने के बाद लापता हो गए थे
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका:

दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर के रखरखाव का कार्य करने वाले व्यक्ति का शव घर से लापता होने के तीन दिन बाद पेड़ से लटका हुआ मिला. एक अल्पसंख्यक समूह ने यह जानकारी दी. समूह ने मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (बीएचबीसीयूसी) ने शनिवार देर रात बताया कि चटगांव जिले के स्थानिया उपजिला के दोहाजारी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय नयन साधु कॉक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुशकुल यूनियन में स्थित शिवकाली मंदिर की देखभाल करने के साथ पुजारी का काम भी करते थे.

हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

पुलिस और कॉक्स बाजार इलाके के निवासियों के मुताबिक 19 अप्रैल की देर शाम दो अज्ञात व्यक्ति नयन को अपने साथ ले गए और तीन दिन बाद, उनका शव गांव के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला. कालेद कांथा नामक दैनिक ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, ‘‘ जब हमने शव बरामद किया, तब तक वह सड़ना शुरू हो चुका था.'' अखबार के मुताबिक पुलिस अबतक तय नहीं कर सकी है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

परिषद ने एक बयान जारी कर नयन की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की. बयान में कहा गया, ‘‘ एकता परिषद इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करती है.''बीएचबीसीयूसी की वरिष्ठ सदस्य काजल देबनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा'से कहा, ‘‘ हम यह बिल्कुल नहीं समझ पा रहे हैं कि एक दूरदराज के इलाके में स्थित अपेक्षाकृत छोटे मंदिर के एक साधारण संरक्षक की हत्या के पीछे क्या मकसद हो सकता है.''

कैसे पता चला

बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद की कॉक्स बाजार इकाई के महासचिव जॉनी धर ने कहा कि नयन के लापता होने के तीन दिन बाद शव बरामद किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि नयन की पत्नी ने 19 अप्रैल को पति के गुमशुदा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद प्रकरण की जांच शुरू की गई. इससे पहले नौ अप्रैल को परिषद ने कहा था कि बांग्लादेश में इस साल एक जनवरी से 31 मार्च के बीच सांप्रदायिक हिंसा की 133 घटनाएं हुईं हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में 18 खुफिया एजेंसियां फिर कैसे ट्रंप पर हुआ हमला? किसके जिम्मे है राष्ट्रपति की सुरक्षा?

Explainer: ईरान युद्ध में चीन और अमेरिका खूब छाप रहे पैसे, क्या छीन लेंगे मिडिल ईस्ट देशों की ताकत?

अमेरिका में कौन लोग हैं जो ट्रंप को हटाना चाहते हैं? क्या ईरान युद्ध से ट्रंप के दुश्मन और बढ़े?

बाबा वेंगा के बाद अब जेफरी सैक्स ने दी विश्वयुद्ध की चेतावनी, बताया कैसे बन रहा माहौल 

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: इस्लामाबाद से लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, ट्रंप बोले-'मुझे फोन करो'

ईरान युद्ध में बिगड़े संबंध फिर अमेरिका क्यों जा रहे ब्रिटेन के राजा चार्ल्स? समझिए इसका महत्व

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: 4 मई को कौन दिखाएगा कमाल? NDTV Chai Stop | Rahul Kanwal | BJP | TMC