बोइंग 757 में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर... डोनाल्‍ड ट्रंप का 'ईरान न्यूक्लियर डील' में भारी रकम देने का दावा

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद 'ग्रीन' पैसे के रूप में दिए थे, जिसे एक बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजा गया, ताकि वहां की लीडरशिप उसे जैसे चाहे वैसे खर्च करे. इसके लिए वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश निकाल लिया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील को अमेरिका की सुरक्षा के लिए सबसे खराब समझौता बताया.
  • ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद राशि बोइंग 757 विमान में भेजी गई थी.
  • उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में बनने वाली नई डील जेसीपीओए से बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील (जेसीपीओए) को लेकर फिर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खराब समझौता बताया और कहा कि उनकी अगुवाई में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी. ट्र्रंप ने दावा किया कि ईरान को 1.7 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि भी दी गई थी. 

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा क‍ि सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर कहा, "हम जो डील ईरान के साथ कर रहे हैं, वो जेसीपीओए (जिसे आम तौर पर “ईरान न्यूक्लियर डील” कहा जाता है) से कहीं बेहतर होगी. यह डील बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन ने की थी और यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ी सबसे खराब डील्स में से एक थी. यह सीधे तौर पर ईरान को परमाणु हथियार की तरफ ले जाने का रास्ता था, लेकिन जो नई डील हम बना रहे हैं, उसमें ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और न ही होने दिया जाएगा."

ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद में आज बैठक होगी या नहीं? ट्रंप की धमकी और ईरान के 'नए पत्ते' ने बनाया सस्पेंस- 10 UPDATE

ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद दिए: ट्रंप

ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, "उन्होंने 1.7 अरब डॉलर नकद 'ग्रीन' पैसे के रूप में दिए थे, जिसे एक बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजा गया, ताकि वहां की लीडरशिप उसे जैसे चाहे वैसे खर्च करे. इसके लिए वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश निकाल लिया गया था. वहां के बैंकरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा.

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि इसके अलावा सैकड़ों बिलियन डॉलर भी ईरान को दिए गए. अगर मैं उस डील को खत्म नहीं करता तो आज इजरायल और पूरे मिडिल ईस्ट में यहां तक कि हमारे अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल हो चुके होते. 

साथ ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने बताया क‍ि फेक न्यूज, जैसे वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डेविड इग्नेशियस, जेसीपीओए की बात करना पसंद करते हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह कितनी खतरनाक और हमारे देश के लिए शर्मनाक डील थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: नतीजे चौंकाने वाले होंगे... ओबामा, बाइडेन से लेकर अमेरिकी मीडिया और ईरान को ट्रंप ने सुनाई खूब खरी-खोटी

नई डील दुनिया के लिए शांति सुनिश्चित करेगी: ट्रंप

ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, अगर मेरे तहत कोई नई डील होती है तो वह सिर्फ इजरायल और मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि यूरोप, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करेगी. यह ऐसी डील होगी जिस पर पूरी दुनिया को गर्व होगा, ना कि पिछली तरह शर्मिंदगी और अपमान झेलना पड़ेगा, जो हमें कमजोर और अक्षम नेतृत्व की वजह से सहना पड़ा." 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article