पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या हुई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था. सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक और PoK में आतंकी लॉन्चपैड्स को निशाना बनाकर 100+ आतंकियों को मार गिराया. PAK की ओर से ड्रोन हमले और गोलाबारी के बाद भारत ने लाहौर और गुजरांवाला में PAK रडार सिस्टम को तबाह किया.