अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील को अमेरिका की सुरक्षा के लिए सबसे खराब समझौता बताया. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद राशि बोइंग 757 विमान में भेजी गई थी. उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में बनने वाली नई डील जेसीपीओए से बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी.