- पाकिस्तान की आबादी लगातार बढ़ रही है और वह दुनिया में जनसंख्या के मामले में पांचवे स्थान पर है
- प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है
- असीम मुनीर को जनसंख्या वृद्धि कम करने की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शामिल किया गया है
जनसंख्या के मामले में पाकिस्तान का दुनिया में पांचवा स्थान है. लगातार तीन साल से ज्यादा समय तक आबादी बढ़ने की रफ्तार को रोकने में नाकाम रहने के बाद, अब शहबाज सरकार की उम्मीदें असीम मुनीर पर टिक गई हैं. उसे उम्मीद है कि फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर आबादी बढ़ने की दर को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा कमाल ने बृहस्पतिवार को सीनेट की नेशनल हेल्थ सर्विसेज स्टैंडिंग कमेटी और ह्यूमन राइट्स फंक्शनल कमेटी की संयुक्त बैठक में दी.
पहले जानिए दुनिया को क्या बताया गया
सीनेटर अमीर वलीउद्दीन चिश्ती और समीना मुमताज जहरी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पाकिस्तान की बढ़ती आबादी और समन्वित नीतिगत सुधारों की जरूरत पर चर्चा की गई. पाकिस्तान 2030 तक इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर चौथा सबसे बड़ा देश बनने की राह पर है. समिति को जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनसंख्या प्रबंधन पर कई उच्चस्तरीय बैठकें बुलाई हैं और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक समिति का गठन किया है. उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर भी इस समिति के सदस्य हैं, जो तीव्र जनसंख्या वृद्धि से निपटने के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है.
क्या जनसंख्या कम करने के लिए होगा दमन
पाकिस्तान के कई प्रांतों में इन दिनों मुनीर सेना के खिलाफ बगावत चल रही है. कहां-कहां और कैसी बगावत चल रही है जानने के लिए यहां क्लिक करें. पंजाब को छोड़कर सभी प्रांत इन दिनों उबल रहे हैं. ऐसे में आशंका है कि मुनीर सेना जनसंख्या नियंत्रण के बहाने कत्लेआम मचा सकती है. बलूचिस्तान से लेकर गिलगित-बाल्टिस्तान खास तौर पर पाकिस्तान की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं. ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी सेना जनसंख्या कम करने के बहाने धीरे-धीरे सभी विद्रोही नेताओं को मार सकती है. वरना अगर जनसंख्या को काबू करने के लिए कोई योजना होती तो इसमें सेना के दखल की जरूरत नहीं पड़ती.
यह भी पढ़ें-
यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर