पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिमस्खलन की चपेट में आया मकान, 9 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में एक घर पर हिमस्खलन गिरने से चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में हिमस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई
  • डोमेल क्षेत्र में घर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बचाव अभियान जिला प्रशासन की देखरेख में जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेशावर:

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक घर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया.

ये भी पढ़ें : ‘कूटनीतिक जीत': ट्रंप को लेकर पाकिस्तान में मचा बवाल तो शहबाज के मंत्री का संसद में जवाब

हिमस्खन की चपेट में आया मकान

इसके साथ ही प्रवक्ता ने बताया, “ पाकिस्तान के डोमेल में एक आवासीय मकान पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई.” उन्होंने बताया कि मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें : मुनीर-शहबाज का दांव उल्टा पड़ा? ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल क्या हुए, पाकिस्तान में गाजा पर बवाल हो गया

प्रशासन ने क्या कुछ बताया

इस बीच, खैबर जिले की तिराह घाटी में बचाव अभियान जारी है, जहां हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण विस्थापित लोग फंसे हुए थे. खैबर के उपायुक्त बिलाल शाहिद ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में समय पर उपाय किए गए, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकाला जा सका.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Mauni Amavasya Controversy में RSS की एंट्री! शंकराचार्य पर लग जाएगा बैन? Syed Suhail