उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पहले खोले जाएंगे. अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जो यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता दर्शाता है. केदारनाथ हेली सेवा के टिकट 15 अप्रैल से बुकिंग के लिए खुले, पहले चरण के सभी टिकट एक घंटे में बिक गए.