Top 5 South Hindi Dubbed Web Series List: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं और किसी जबरदस्त एंटरटेनिंग वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो साउथ की इन 5 धमाकेदार वेब सीरीज को बिलकुल भी मिस न करें. इन वेब सीरीज की कहानी, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देंगे. IMDB पर भी इन्हें तगड़ी रेटिंग मिली है. तेलगु भाषा की ये जबरदस्त वेब सीरीज हिंदी में भी उपलब्ध है. इनकी कहानी आपको हैरान कर देंगी. ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और एमएक्स प्लेयर भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं इन वेब सीरीज के नाम और इन्हें कहां देख सकते हैं.
1. पबगोआ (PubGoa)
IMDB रेटिंग: 7.7
OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5
इस वेब सीरीज को साल 2020 में रिलीज किया गया था. इसकी कहानी वर्चुएल गेम से जुड़ी होती है, जिसका इंपैक्ट रियल लाइफ पर होता है. गेम में जितने लोगों को मारा जाता है, वे असल जिंदगी में भी मारे जाते हैं. शुरुआत से लेकर आखिरी तक वेब सीरीज की कहानी आपको पूरी तरह बांधकर रखती है. इस गेम को खेल रहे लोगों का आखिरी अंजाम क्या होता है, इसे देखने के लिए आपको पूरी वेब सीरीज देखनी चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. फिंगर ट्रिप (Finger Trip)
IMDB रेटिंग: 7.5
OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5
इस लिस्ट की दूसरी वेब सीरीज है 'फिंगरट्रिप' है. क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर वाली इस वेब सीरीज की कहानी रियल लाइफ और सोशल मीडिया के इर्द-घूमती है. इसकी स्टोरी में दिखाया गया है कि अगर हम अगर सोशल मीडिया पर छोटी सी भी गलती करते हैं तो उसका अंजाम क्या होता है और किस हद तक खतरनाक हो सकती है.
3. लॉक्ड (Locked)
IMDB रेटिंग: 7.3
OTT प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर (MX Player)
थ्रिल, क्राइम और ड्रामा से भरपूर यह वेब सीरीज आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी. कहानी एक डॉक्टर के घर की है. जहां एक दिन अचानक से कुछ लोग लूट करने पहुंच जाते हैं लेकिन खुद ही उस घर में फंस जाते हैं. डॉक्टर के घर से निकलना उनके लिए आसान नहीं होता है. यहां कुछ ऐसी चीजे होती हैं, जो आपके रोंगटे खड़ी कर देंगी. डॉक्टर के घर से कौन-कौन बाहर आ पाता है, यह तो आपको वेब सीरीज देखने को बाद ही पता चलेगा.
4. पुलिस डायरी 2.0 (Police Diary 2.0)
IMDB रेटिंग: 7.1
OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5
एक्शन से भरपूर यह वेब सीरीज 2019 में आई थी. इसकी कहानी दो स्पेशल टास्क फोर्स टीमों के क्राइम सॉल्व करने को लेकर हैं. ये क्राइम तमिलनाडु में हो रहे हैं. क्राइम सॉल्व करते समय इतने ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं कि आप हैरान रह जाएंगे. ये वेब सीरीज देखने लायक है.
5. हाई प्रिस्टेस(High Priestess)
IMDB रेटिंग: 6.4
OTT प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
इस लिस्ट की चौथी वेब सीरीज हॉरर और मिस्ट्री थ्रिलर है. 2019 में आई इस वेब सीरीज की कहानी में एक प्रिस्टेस है, जो काफी रहस्यमय है और एक केस में फंस जाती है. इस सीरीज की 7 कहानियों का एक ही समाधान है. पुजारिन किस तरह इस रहस्यमय केस से बाहर आती है और क्या-क्या तरकीब अपनाती है, यह देखने लायक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं