उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य के कक्षा 9वीं और 10वीं के ओबीसी (OBC) छात्रों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने छात्रवृत्ति की राशि को 2,250 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है. इस फैसले से प्रदेश के लगभग 38 लाख छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही आय सीमा को भी बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक गरीब छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें. दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष भत्ते का ऐलान किया गया है. इस वीडियो में जानिए नई छात्रवृत्ति योजना की सभी बारीकियां और आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.