मायावती के बाद BSP का वारिस कौन? आकाश vs ईशान और टूटता बहुजन वोट बैंक!

  • 7:45
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

बहुजन समाज पार्टी में इन दिनों जो चल रहा है, उसे देखकर राजनीतिक जानकार हैरान हैं. इसे 'भतीजा काल' कहा जा रहा है. अचानक मायावती के छोटे भतीजे ईशान आनंद की एंट्री हुई है और बड़े भतीजे आकाश आनंद पिक्चर से गायब हो गए हैं. सवाल सिर्फ एक भतीजे के प्रमोशन और दूसरे के डिमोशन का नहीं, बल्कि पूरी विरासत के भविष्य का है. ये सिर्फ परिवार की कहानी नहीं, उस पार्टी की कहानी है जिसे कांशीराम ने बनाया और मायावती ने यूपी की सत्ता के शिखर तक पहुंचाया. लेकिन अब बीएसपी का वोट बैंक टूट रहा है. 2017 में बीएसपी को 22% से ज्यादा वोट और 19 सीटें मिलीं, 2022 में वोट घटकर 13% और सीट सिर्फ 1 रह गई, और 2024 लोकसभा में वोट शेयर 9.4% और सीट जीरो हो गई.

संबंधित वीडियो