BSP में बड़ा फैसला: मायावती ने की आकाश आनंद की छुट्टी, ससुर का दांव फेल

  • 8:14
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

बहुजन समाज पार्टी में बड़ा धमाका हुआ है. मायावती ने आकाश आनंद को BSP से मुक्त कर दिया है, यानी पूरी तरह पार्टी से बाहर. थोड़ी देर पहले ही खबर आई थी कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है. मायावती ने शर्त रखी थी कि अगर अशोक सिद्धार्थ इस्तीफा देते हैं, तो आकाश को फ्री हैंड दिया जाएगा, उम्मीद थी कद बढ़ेगा, लेकिन उल्टा हो गया. मायावती के ट्वीट में कहा गया, 'जिस तरह 3 सितंबर 2026 को उन्हें राष्ट्रीय संयोजक के अति महत्वपूर्ण पद से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था, ठीक उसी तरह आज से उन्हें पार्टी में भी पूरी तरह से फ्री यानी आजाद किया जा रहा है. वो स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो स्वतंत्र हैं.' लंबे समय से झिगजैग चल रहा था- बड़ा पद देना, फिर छीनना, फिर देना. हाल ही में उनके छोटे भाई को बड़ी जिम्मेदारी दी गई और आकाश से ले ली गई. इसके बाद आकाश ने बायो बदला, पहले BSP कार्यकर्ता लिखा, फिर सिर्फ BSP समर्थक कर दिया. तभी से कयास थे कि वो पार्टी छोड़ देंगे. अशोक सिद्धार्थ BSP के कोऑर्डिनेटर, राज्यसभा सांसद रहे, मायावती के करीबी थे. उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा से आकाश की शादी हुई. शादी के बाद से ही मायावती को लगता था आकाश ससुर के प्रभाव में हैं, डबल माइंड गेम खेल रहे हैं. अशोक सिद्धार्थ कह रहे हैं, 'मैं बहन जी का सिपाही हूं, जो आदेश देंगी मानूंगा.' कल मायावती ने कहा था अशोक सिद्धार्थ संन्यास लें तो आकाश की वापसी हो सकती है, आज संन्यास के बाद ही आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया.

संबंधित वीडियो