मायावती ने भतीजे आकाश को बताया 'डबल माइंडेड', BSP से बाहर निकाला

  • 10:31
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल. BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट कर कहा, 'आकाश को BSP से मुक्त किया गया है, अब उन पर कोई बंदिश नहीं है. आकाश डबल माइंड होकर काम कर रहे थे, पार्टी से ज्यादा परिवार को तरजीह दे रहे थे, निजी पारिवारिक स्वार्थ का मोह ज्यादा है, डबल माइंड होकर BSP का भला कैसे करेंगे.' दिलचस्प मोड़ ये है कि कल ही मायावती ने कहा था अगर आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें तो आकाश के भविष्य पर सोचा जा सकता है. आज सुबह अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास का ऐलान किया, लगा आकाश का भविष्य सुरक्षित होगा, लेकिन उल्टा हो गया. मायावती ने कहा, अशोक सिद्धार्थ का संन्यास बेहद देर से उठाया गया सही कदम है, और उसी के साथ आकाश को भी फ्री यानी आजाद कर दिया. 

संबंधित वीडियो