उत्तर प्रदेश की सियासत का गणित बिना मुस्लिम वोट बैंक के पूरा नहीं होता. 20% आबादी करीब 3,85,00,000 हर पांचवां शख्स मुसलमान, 143 सीटों पर असर और यही वजह है 2024 में साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब इसी वोट बैंक की अगुवाई की होड़ मची हुई है. ये सिर्फ दबाव बनाने का नहीं बल्कि सीटों के नंबर गेम में धाक जमाने का है. सवाल है क्या अपनों की ये जंग विरोधियों के लिए रास्ता साफ करेगी या मुस्लिम वोटों पर असर डालने की कोशिश में ओवैसी बाजी मार जाएंगे.