सहारनपुर में मस्जिद के मलबे से निकला 250 साल पुराना कुआं! लखौरी ईंटों से बना, हिंदू-मुस्लिम पक्ष में नया विवाद

  • 15:30
  • प्रकाशित: सितम्बर 07, 2026

उत्तर प्रदेश की सियासत का केंद्र इस वक्त सहारनपुर बन गया है. सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट के आदेश पर अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाया गया, लेकिन मलबा हटाते समय नीचे से एक प्राचीन कुएं जैसी संरचना निकली जिसने विवाद को नया मोड़ दे दिया। ASI की टीम ने जांच की और अंदर उतरकर सैंपल लिए. अधिकारियों के मुताबिक, यह लखौरी ईंटों से बना है, जो मध्यकालीन गंगा घाटी में इस्तेमाल होती थीं और 200-250 साल पुराना हो सकता है. इसकी चौड़ाई 3-4 फीट और गहराई 20 फीट है, दीवार पर कोई नक्काशी या शिलालेख नहीं मिला है और पानी का स्तर नीचे है. ASI ने कहा अभी इसे कुआं कहना जल्दबाजी होगी, व्यवस्थित खुदाई के बाद ही प्रकृति साफ होगी. हिंदू पक्ष दावा कर रहा है नीचे मंदिर था, मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद से जुड़ा बता रहा है.