नेपाल के 'हरे घर' का राज क्या है? इंजीनियरिंग का कमाल या चमत्कार, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

  • 9:36
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच कई चमत्कार भी हुए. सैकड़ों स्कूली बच्चे एक टीचर के अलर्ट से बच गए और एक हरा रंग का दो मंजिला घर पूरी तबाही के बीच ज्यों का त्यों खड़ा रह गया, जब आसपास के सारे घर खिलौनों की तरह बह गए. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल इसी हरे घर की तस्वीर है. लोग पूछ रहे हैं कि जब सब कुछ बह गया तो ये घर कैसे टिका रहा? एनडीटीवी की टीम इस घर तक पहुंचीं. घर में दरारें आई हैं, कुछ पिलर हिले हैं, लेकिन ढांचा पूरा खड़ा है. पहले इसमें फंसी एक महिला ऊपर के फ्लोर से कपड़े हिलाकर हेलीकॉप्टर को इशारा कर रही थी, अब परिवार निकल गया है.

संबंधित वीडियो