नेपाल में नई आफत! नदियों किनारे लाखों टन मलबा, दबे हैं शव-मकान-गाड़ियां, हटाकर कहां रखें?

  • 3:54
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026


नेपाल की बाढ़ में राहत और बचाव कार्य बड़ी चुनौती है, लेकिन आने वाले दिनों में नदियों के किनारों पर इकट्ठा हुआ मलबा सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी. यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम में सैटेलाइट इमेजिंग के जरिए 2.2 मिलियन सिल्ट नदी के किनारों पर इकट्ठा होने का अनुमान लगाया है. यूएनडीपी की रिपोर्ट में दावा है कि ये मलबा और ज़्यादा हो सकता है, क्योंकि अभी ठीक ठीक गहराई का अनुमान नहीं लग पा रहा है. इस मलबे के ढेर के बीच ना जाने कितनी लाशें दबी हैं, जो आने वाले दिनों में महामारी का गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं. इसके अलावा मकान, गाड़ियां और ना जाने कितनी चीजे दबी हुई हैं. नेपाल सरकार के सामने चुनौती ये है कि इस मलबे को हटाकर रखें कहां? नदियों में डाल नहीं सकते, खेतों में रख नहीं सकते और सड़कों पर इकट्ठा नहीं कर सकते. नेपाल सरकार के सामने ये ऐसी समस्‍या है, जिससे पार पाने में महीनों का समय लग सकता है. 

संबंधित वीडियो