नेपाल में तबाही का मंजर... NDTV ने पहली बार आसमान से दिखाई 'महाप्रलय'

  • 3:05
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

NDTV ने नेपाल-चीन बॉर्डर की तबाही की एक्सक्लूसिव एरियल तस्वीरें दिखाई हैं, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल हो रहे हेलीकॉप्टर से ली गई हैं. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि चारों तरफ तबाही ही तबाही है, मलबे के नीचे अभी भी जिंदगी की तलाश जारी है और कई शव दबे हो सकते हैं. 26 अगस्त 2026 को आई इस त्रासदी का मंजर बेहद भयावह है. किसी को संभलने का मौका नहीं मिला, लोग चीखते-पुकारते भागते नजर आए. ये पहली एरियल तस्वीरें हैं, जिसमें आसमान से जमीन पर तबाही का पैमाना समझ आता है, जो सोच और कल्पना से परे है. जो जहां था वहीं रह गया. NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और प्रभावित इलाकों से लगातार लोगों की आपबीती और दर्द दिखा रही है. अभी भी युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, टीमें मदद पहुंचा रही हैं और कई लोग अब भी अपने अपनों के लौटने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं.

संबंधित वीडियो