वॉशिंगटन डीसी के एक हाई‑प्रोफाइल होटल में हुए सुरक्षा हादसे के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. भारत के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए घटना पर चिंता जताई और कहा कि राहत की बात है कि इस सुरक्षा घटना में राष्ट्रपति, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित और बिना किसी नुकसान के हैं. उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है. बंद कमरे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हथियारबंद व्यक्ति का अंदर तक पहुंचना बड़ी चूक मानी जा रही है. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तेज़ कार्रवाई की सराहना की जा रही है, लेकिन साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद यह ब्रीच कैसे हुआ.
राजनीतिक विश्लेषकों और सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में गन कल्चर एक बार फिर बहस के केंद्र में है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं और हमलावर को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.
इस वीडियो में देखिए पूरी घटना का सिलसिलेवार विवरण, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं, सुरक्षा विशेषज्ञों की राय और वह बड़े सवाल जो इस हमले के बाद उठ रहे हैं.