Vande Bharatam: डॉ स्पेक्ट्रा वेलनेस (DrSpectra Wellness) टिनिटस (कान बजने की समस्या), स्पीच डिसऑर्डर और सांस से जुड़ी बीमारियों के लिए नॉन-इंसिव (बिना चीर-फाड़) हेल्थकेयर तकनीक विकसित कर रही है। यह कंपनी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल डिवाइसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल थेरेप्यूटिक्स को एक साथ लाती है। इसका प्रमुख उत्पाद TinnitusRelief एक सीडीएससीओ-क्लियर्ड (CDSCO-cleared) और आईएसओ 13485-प्रमाणित न्यूरोमॉड्यूलेशन डिवाइस है, जिसकी 15,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसके अलावा, कंपनी के पेटेंट स्पीच रिहैबिलिटेशन सॉल्यूशन्स SpeakFluent और Speechifi, साथ ही विकास के चरण में मौजूद AI-संचालित राइनिटिस थेरेपी प्लेटफॉर्म, लाखों मरीजों के लिए घर पर ही इलाज को सुलभ बनाते हैं और लंबे क्लिनिकल इलाज पर निर्भरता को कम करते हैं।