राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. सीमापुरी इलाके में अचानक ढही बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं. आखिर इस इमारत में कितने लोग फंसे हैं और हादसे की वजह क्या है, इसका जवाब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही मिल पाएगा.